लखनऊ: 12 अगस्त, 2026
प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में समाज कल्याण विभाग ने 5 जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत की है। थ्प्त्ैज् व्त्प्ळप्छ छमगजळमद म्कनजमबी च्अजण् स्जकण् के सहयोग से ब्ैत् के माध्यम से शुरू इस पहल के प्रथम चरण में 5 विद्यालयों में एक-एक स्मार्ट क्लासरूम तैयार किया गया है।
इसी क्रम में बुधवार को गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में उद्घाटन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव, निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह, उपनिदेशक श्री जे राम और थ्प्त्ैज् व्त्प्ळप्छ के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं स्मार्ट क्लासरूम
निदेशक श्री संजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश में 103 सर्वाेदय विद्यालय संचालित हैं। पायलट प्रॉजेक्ट के तहत निडोरी (गाजियाबाद), बदनौरा (बुलंदशहर), हस्तिनापुर (मेरठ), बरेली और पीलीभीत में स्मार्ट क्लासरूम शुरू हुए हैं। इनमें स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट पैनल, दो एयर कंडीशनर व वुडेन फ्लोरिंग की सुविधा है।






