Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

आरक्षण पर बोले संजय निषाद ! बढ़ गया सियासी पारा –

September 1, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

आरक्षण के मुद्दे पर देश में ऐसा सियासी विस्फोट हुआ है, जिसकी तपिश अब बीजेपी के अपने ही सहयोगी दलों तक पहुंच गई है… क्योंकि ओम प्रकाश राजभर के बाद अब संजय निषाद…

आरक्षण के मुद्दे पर देश में ऐसा सियासी विस्फोट हुआ है, जिसकी तपिश अब बीजेपी के अपने ही सहयोगी दलों तक पहुंच गई है… क्योंकि ओम प्रकाश राजभर के बाद अब संजय निषाद ने भी आरक्षण के भीतर बदलाव की हुंकार भर दी है। संजय निषाद के बयान ने सीधे उस बहस को हवा दे दी है, जिस पर देश की राजनीति लंबे समय से दो हिस्सों में बंटी हुई है। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग विधायक, सांसद, आईएएस, आईपीएस और बड़े पदों तक पहुंच चुके हैं, उन्हें अब आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए और इसका फायदा उन गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए, जो आज भी इससे वंचित हैं। यानी सवाल अब सिर्फ ये नहीं है कि आरक्षण रहे या नहीं रहे… सवाल ये बन गया है कि आरक्षण का फायदा आखिर किसे मिले?

आरक्षण पर केशव के बयान से भड़का सवर्ण समाज, ब्राह्मण-ठाकुर नेताओं के चुप्पी पर मचा घमासान!

एक तरफ सामान्य वर्ग आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और समीक्षा की मांग को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रहा है… दूसरी तरफ आरक्षित वर्ग के भीतर से भी अब ऐसी आवाजें उठ रही हैं, जो कह रही हैं कि दशकों बाद व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है। और यहीं से बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक मुश्किल शुरू होती दिखाई दे रही है। क्योंकि एक तरफ बीजेपी के सहयोगी दल ही वर्गीकरण और क्रीमी लेयर की मांग उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद, मायावती और चिराग पासवान जैसे नेता आरक्षण में किसी बदलाव का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। यानी आरक्षण के मुद्दे पर सिर्फ विपक्ष और सत्ता पक्ष ही आमने-सामने नहीं हैं… बल्कि सियासी दलों के भीतर और आरक्षित वर्ग के बीच भी बड़ी खाई दिखाई देने लगी है। पहले जीतन राम मांझी, फिर ओम प्रकाश राजभर और अब संजय निषाद… आखिर क्यों लगातार सहयोगी दल आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं? क्या देश में आरक्षण को लेकर एक नई राजनीतिक लड़ाई शुरू हो चुकी है? क्या वर्गीकरण और क्रीमी लेयर आने वाले चुनावों में बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल—अगर आरक्षण के लाभ को लेकर आरक्षित वर्ग के भीतर ही आवाजें उठने लगीं, तो बीजेपी और मोदी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी? फिलहाल आरक्षण की आग बुझती नहीं दिख रही… बल्कि हर नए बयान के साथ इसकी तपिश बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि ये लड़ाई सिर्फ बयानबाजी तक रहती है या आने वाले चुनाव में बड़ा सियासी विस्फोट करती है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *