उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में देर शाम एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सपनावत खंड के सहसंपर्क…
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में देर शाम एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सपनावत खंड के सहसंपर्क प्रमुख सतीश कुमार (50) की मौत हो गई, मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खड़े सतीश को टक्कर मार दी, आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और सतीश को करीब 30 से 35 मीटर तक घसीटता ले गया, गंभीर रूप से घायल सतीश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया, हादसे में घुंघराला गांव निवासी चालक कलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
– भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: शंकरपुर में नदी में समाए चैती दुर्गा और बजरंगबली मंदिर, घर छोड़ने को मजबूर ग्रामीण
सतीश के भतीजे मनोज कुमार और अन्य परिजनों ने घटना को महज सड़क हादसा मानने से इनकार किया है, परिजनों का आरोप है कि सतीश को जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारा गया, परिजनों ने गांव में कथित अवैध खनन और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन को लेकर पुरानी रंजिश का भी आरोप लगाया है, उनका कहना है कि ग्रामीणों ने रात के समय तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के आवागमन और कथित अवैध खनन का विरोध किया था, इसी विवाद के चलते सतीश को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है हालांकि, हत्या के इन आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर कथित खनन माफिया के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि गांव में रात के समय मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का लगातार आवागमन होता है और ग्रामीण लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे, घटना में दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
– कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ा एक्शन, तीन फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, घटना के बाद महमूदपुर गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि सतीश कुमार की मौत महज सड़क दुर्घटना थी या फिर, जैसा कि परिजन आरोप लगा रहे हैं, उन्हें जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचला गया। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
div
Source: Filmitics

