Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
shiksha

पीएम मोदी ने विरोधियों को बताया ‘नाराज़ फूफा’, दिमाग़ी नक्सली का फिर किया ज़िक्र

September 5, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि बीते 12 सालों में देश की तस्वीर बदल गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान विरोधियों पर जमकर निशाना साधा

डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) के एक कार्यक्रम में उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ का एक बार फिर ज़िक्र किया

उन्होंने कहा, “आज 2013 के मुक़ाबले देश आर्थिक और सामाजिक रूप से कहीं ज़्यादा सुरक्षित है. लेकिन कुछ लोगों में बौखलाहट शुरू हो गई है. मैंने ऐसे लोगों के लिए लाल क़िले से 15 अगस्त को होम्योपैथी की गोली दी थी. तब मैंने एक शब्द कहा था- दिमाग़ी नक्सल.”

“होम्योपैथी का इलाज बीमारी को कुछ समय के लिए और उभार देता है. जैसे ही मैंने ये गोली दी, सारे दिमाग़ी नक्सल बाहर आने लगे. मगर जनता उनका असली रंग देख रही है.”

दरअसल दिमागी नक्सल को लेकर काफ़ी प्रतिक्रियाएं आईं और कुछ आलोचकों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाले युवाओं, बुद्धिजीवियों और विचारकों को ऐसे शब्दों से निशाना बनाया जा रहा है

शनिवार को एसआरसीसी के 100 साल पूरे होने के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था

पीएम मोदी ने एसआरसीसी पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया, इस दौरान बच्चों से बात करते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में अपने कार्यक्रम की जानकारी दी और कॉलेज के योगदान का ज़िक्र किया

इमरान ख़ान के समर्थन में आए ब्रायन लारा, जानिए क्या कहा

अमेरिका में जारी हुआ ट्रंप के चित्र वाला 1 डॉलर का सिक्का, कुछ ही घंटों में हुआ ‘आउट ऑफ़ स्टॉक’

पेशाब करने के बाद फिर से बूंद-बूंद टपकना, किस बीमारी के लक्षण और क्या है इलाज

काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक

जेन ज़ी से कनेक्ट करने की कोशिश

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

अपने संबोधित में पीएम मोदी ने विशेष तौर पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो जेन ज़ी के बीच पॉपुलर हैं

पीएम मोदी ने कहा कि डीयू के कॉलेजों में एसआरसीसी कहना ही अपने आप में एक ‘फ़्लैक्स’ होता है

उन्होंने कहा, “एसआरसीसी के एल्युमिनाई भी स्पेशल रहे. आपकी भाषा में भी कहूं तो यहां के एल्युमिनाई ओजी हैं, जिन्होंने एसआरसीसी का नाम दुनिया भर में पहुंचाया. यहां से निकले लोगों ने हर क्षेत्र में धूम मचाई है. वे धुरंधर भले न हों, पर धूम तो मचाई है.”

दरअसल, ओजी का इस्तेमाल जेन ज़ी अपनी बातचीत में आमतौर पर अनुभवी ओर सम्मानित व्यक्ति के लिए करती है

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कैंपस के बाहर आपको दो तरीक़े के लोग मिलेंगे… एक वो लोग जो सकारात्मक तरीक़े से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं. दूसरी प्रजाति उन लोगों की है, जो कोई भी काम शुरू होने पर नाराज़ फूफ़ा बन जाते हैं. उनका फ़ेवरेट काम होता है हर काम का विरोध करना. उनका एक ही डायलॉग होता है… इसकी क्या ज़रूरत है.”

उन्होंने कहा, “जब हम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेच्यू बना रहे थे तब फूफा जी ने कमर कस ली, इसकी ज़रूरत क्या है. जब हमने हाई स्पीड ट्रेन पर काम किया तो फूफा जी बोले, इसकी ज़रूरत क्या है. जब यूपीआई लेकर आए तो फूफा बोले, इसकी ज़रूरत क्या है.”

“हमने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग बनाई तो फिर बोले, इसकी ज़रूरत क्या है. जब हमने हमारे वीर सेना नायकों का मेमोरियल बनाया तो फूफा फिर मैदान में आ गए, इसकी क्या ज़रूरत थी. लेकिन भारत ने ऐसे सारे फूफाओं को जवाब दिया. जो देश के लिए ज़रूरी है वो भारत को करने से कोई रोक नहीं सकता.”

12 सालों की गिनाई उपलब्धियां

पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में 2013 में श्रीराम कॉलेज में दिए गए अपने भाषण को भी याद किया. उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे

पीएम ने कहा, “मैंने 2013 में पानी के गिलास का उदाहरण दिया था. गिलास को देखने वाले एक वो होते हैं, जिन्हें आधा गिलास खाली दिखता है, और एक नज़रिया वो जिन्हें गिलास पूरा भरा दिखता है, आधा हवा से आधा पानी से.”

उन्होंने कहा, “2014 में सरकार बनने के बाद हमने ये करके दिखाया, मैं आपको एक उदाहरण के ज़रिए बताता हूं. हाल ही में जनधन योजना को 12 साल पूरे हुए. आज आप फिनटेक के अलग ही दौर में जी रहे हैं. लेकिन 2014 से पहले गांव और छोटे शहरों के बच्चों को सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता था. इसलिए हम जनधन स्कीम लेकर आए. और पिछले 12 साल में इससे 60 करोड़ नए अकाउंट खुले.”

पीएम मोदी ने कहा, “एक गैंग है, मैं जो बोल रहा हूं, उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके मेरे खाते में डाल देगी. मैं पहले से आगाह करता हूं, मैं जो बातें बोल रहा हूं, वो 2013 के उस कालखंड में मीडिया में छाया रहता था.”

“जैसे… एलओसी पर भारतीय सैनिकों की हत्या, वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया, करंट अकाउंट डेफ़िसिट ऑल टाइम हाई, महंगाई दर क़रीब 10 प्रतिशत पर, इंडस्ट्रियल सेक्टर मंदी की चपेट में, हेलीकॉप्टर सौदे में घूसखोरी का पर्दाफ़ाश, हैदराबाद में बम धमाका. ये उस समय की हेडलाइन थीं.”

उन्होंने कहा, “उस समय विकास फ़र्श पर था और महंगाई अर्श पर थी. उस समय घोटाले चरम पर थे और भ्रष्टाचारी बेख़ौफ़ घूमते थे. आतंकी बेलगाम थे और पाकिस्तान बेक़ाबू था. एक वह दिन था और एक आज का दिन है जब आतंकवाद फैलाने वाले पस्त पड़े हैं, पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है तो भारतीय सेना घर में घुसकर मारती है, नक्सलवाद की कमर तोड़ दी गई है.”

कांग्रेस ने क्या कहा

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया दी है

उन्होंने एक्स पर लिखा, “भाई साहब, ऐसा बोरिंग भाषण कि प्याज़ भी रो पड़े.”

कार्यक्रम से पहले पवन खेड़ा ने एसआरसीसी के एक स्टूडेंट का ज़िक्र किया था

पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, “मोदी फिर से एसआरसीसी में हैं. यही वह जगह है, जहां से 2013 में उन्होंने देश के युवाओं को बड़े सपने दिखाकर गुमराह किया था. आज के कार्यक्रम में राजस्थान के आदिवासी एसआरसीसी ग्रेजुएट योगेश मीणा नहीं हैं, जो अब नोएडा के मज़दूरों के प्रदर्शन के मामले में फंसाए जाने के बाद जेल में हैं.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *