Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

संजय सिंह का बड़ा धमाका: BJP पर आरोप, डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद, चुनाव आयोग मौन –

September 5, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक ध्रुव…

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और दलित-पिछड़ा विरोधी होने का गंभीर आरोप लगाया है। संजय सिंह ने देश की शीर्ष जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने ‘चंदा चोरी’ के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने गुजरात में पंजीकृत छह अनजान राजनीतिक दलों का खुलासा करते हुए इसे काले धन को सफेद करने का सबसे बड़ा जरिया बताया।

गुजरात में बनीं डमी पार्टियाँ, 5500 करोड़ के चंदे का हुआ बड़ा खेल

सांसद संजय सिंह ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 में गुजरात की छह गुमनाम पार्टियों (आम जनमत पार्टी, सत्यवादी रक्षक पार्टी, स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी, न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी, भारतीय नेशनल जनता दल और गरीब कल्याण पार्टी) को कुल 5500 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इसमें विशेष बात यह है कि ये 6 पार्टियां गुजरात से हैं। इसका मतलब यह चंदा इन पार्टियों को नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी को मिला है, इन पार्टियों के माध्यम से। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों का कोई वजूद नहीं है, इन्होंने मात्र 15 कैंडिडेट लड़ाए, फिर भी इनके पास अरबों रुपये कहाँ से आए? संजय सिंह ने सीधा आरोप लगाया कि ये भाजपा की डमी पार्टियाँ हैं, जिनके माध्यम से विदेशी धन और काले धन की हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ लेकिन आखिर इन पार्टियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी किस कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं

सहारनपुर में मस्जिद गिराना भाजपा की चुनावी बौखलाहट, नफरत फैलाना ही एकमात्र एजेंडा

सहारनपुर में 1911 की पुरानी मस्जिद गिराए जाने पर संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भी भाजपा अपनी जमीन खिसकती देखती है, वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करती है। मस्जिद गिराना ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट’ (Places of Worship Act) और ‘वक्फ बाय यूजर’ कानून का सरेआम उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार के डर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है, ताकि हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर चुनावी रोटियां सेकी जा सकें।

“प्रभु श्री राम के मंदिर ट्रस्ट को लूट का अड्डा बनाना चाहती है भाजपा और RSS”

राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि ट्रस्ट में दलित समाज से आने वाले सदस्य को हटाकर विवादित लोगों को कोषाध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय के जमीन घोटाले को दबाने के लिए चोरों की ‘शिफ्टिंग’ की गई है। भाजपा और आरएसएस मंदिर ट्रस्ट पर अपना कब्जा जमाए रखना चाहते हैं ताकि लूट का खेल जारी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल-दिमाग में दलितों और आदिवासियों के प्रति घोर भेदभाव भरा हुआ है, जो शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक साफ़ दिखाई दिया।68,500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण पर डकैती, रक्षक ही बने भक्षकउत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को पूरी तरह गायब कर दिया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग के बार-बार आदेश देने के बावजूद सरकार युवाओं को नियुक्ति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की सबसे बड़ी विरोधी है। ईको गार्डन में धरना दे रहे अभ्यर्थियों के साथ आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है और इस मुद्दे को संसद के भीतर भी उठाएगी।

9 सितंबर को लखनऊ में होगी आप प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक

संजय सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 9 सितंबर को लखनऊ में आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, सह-प्रभारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिसमें 2027 के चुनाव और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *