पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) मंगलवार रात हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों…
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) मंगलवार रात हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने शिविर में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए, हाजीपुर के बाद पप्पू यादव देर रात तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे, यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की, राहत सामग्री बांटी और खुद खाना बनाकर लोगों को खिलाया। उन्होंने राघोपुर में ही रात्रि विश्राम भी किया।
पप्पू यादव महात्मा गांधी सेतु के पास बने सरकारी बाढ़ राहत शिविर पहुंचे। यहां शिविर में रह रहे लोगों ने उन्हें खाने की व्यवस्था को लेकर शिकायतें बताईं, लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें जली हुई दाल और कच्चा चना-चावल परोसा जा रहा है, कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि प्रशासन की ओर से नियमित मदद नहीं मिलती और अधिकारियों के दौरे के दौरान ही व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई देता है, पप्पू यादव ने शिविर का जायजा लेने के बाद सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं में दिखावे पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
पप्पू यादव ने राहत शिविर में मौजूद लोगों को 500-500 रुपये की आर्थिक मदद दी, इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या बड़े अधिकारियों के आने पर व्यवस्थाएं बेहतर दिखाई देती हैं, लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति फिर खराब हो जाती है, उन्होंने वैशाली प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
हाजीपुर के बाद पप्पू यादव राघोपुर पहुंचे, यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी और खुद खाना बनाकर लोगों को खिलाया, उन्होंने स्थानीय लोगों को 500-500 रुपये की मदद दी और महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के बीच ही रात्रि विश्राम किया, स्थानीय लोगों ने पप्पू यादव के इस कदम की सराहना की।
पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राहत शिविरों में व्यवस्थाएं लचर हैं, पैसे बांटने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके लिए भगवान के समान है और वह जनता की सेवा को ही अपनी प्राथमिकता मानते हैं।
बाढ़ के मुद्दे पर ललन सिंह के बयान को लेकर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ऐसे नेताओं की संपत्ति की जांच किए जाने की मांग की वहीं, प्रशांत किशोर के बाढ़ को लेकर दिए गए बयान पर पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वह जनता के बीच नजर नहीं आते और केवल राजनीतिक बयानबाजी करते हैं, पप्पू यादव के हाजीपुर और राघोपुर दौरे के दौरान मुख्य रूप से बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए, उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों तक बेहतर राहत और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की मांग की।
div
Source: Filmitics







