Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

अभिषेक के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, पहले मैच मे भारत ने 7 विकेट से हराया –

September 14, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान के 156 रन के जवाब में भारतीय टीम ने महज 13.4 ओवर में…

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान के 156 रन के जवाब में भारतीय टीम ने महज 13.4 ओवर में 157 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में टीम सिर्फ 41 रन बना सकी और 43 रन के स्कोर तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला और अफगानिस्तान को 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन तक पहुंचाया।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके।157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपनाया। अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में छक्का जड़कर टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे किए। इसके बाद उन्होंने अफगान गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अपना 12वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया और 7 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली।अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 121 रन की विस्फोटक साझेदारी की। मोहम्मद नबी ने अभिषेक को राशिद खान के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। ईशान किशन ने भी 42 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

भारत ने 38 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।इस हार के साथ अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में लगातार नौवीं हार झेली है। वह भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच हारने के मामले में बांग्लादेश की बराबरी पर पहुंच गया है। बांग्लादेश ने भी 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार नौ मुकाबले गंवाए थे।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *