भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप जीत लिया, हालाँकि स्टेडियम में नज़ारा एक बार फिर पिछले साल की तरह रहा. 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने एसीसी चीफ़ मोहसिन…
दुबई में रविवार को खेले गए महिला टी-20 एशिया कप का फ़ाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया
मोहसिन नक़वी वहां एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ के तौर पर मौजूद थे
इस मैच में श्रीलंका को 72 रन से हराने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाती दिखीं. लेकिन आठवीं बार एशिया कप जीतने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली हरमनप्रीत प्रजेंटेशन समारोह के दौरान ट्रॉफ़ी लेने नहीं आईं
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे, जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 111 रन पर आउट हो गई
अंपायरों को मेमोंटो और उपविजेता श्रीलंका के खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार राशि का चेक देने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी ख़त्म कर दी गई
पाकिस्तान ने इस घटना को खेल भावना से जोड़ते हुए कहा कि अगर खेल भावना नहीं है तो हार या जीत का कोई मतलब नहीं है
2025 में भी पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुषों की टीम ने मोहसिन नक़वी से ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया था
दुबई में मैच स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 55 मिनट पर खत्म हो गया था, लेकिन तक़रीबन 40 मिनट तक प्रजेंटेशन सेरेमनी शुरू होने का इंतज़ार होता रहा. इसके बाद मैदान पर कुछ हलचल दिखी
दरगाह के मेले से लेकर गणपति उत्सव तक: 20 सालों से शोर के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वालीं सुमैरा अब्दुलाली
पुतिन और शी जिनपिंग जैसे नेता ब्रिक्स में आए ज़रूर, लेकिन भारत को क्या हुआ हासिल
महिला पत्रकार ने बताया- योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने के बाद क्या हुआ, बीजेपी और अखिलेश यादव क्या बोले
ब्रिटेन के पूर्व पीएम के गुजरने के कुछ देर बाद यूक्रेनी ट्रेन पर रूसी हमला
अंपायरों को मेमेंटो दिए गए और इसके बाद उपविजेता श्रीलंका की टीम अपने मेडल लेने के लिए तैयार दिखी
कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नक़वी के हाथों पुरस्कार राशि का चेक लिया
रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह में नकवी की मौजूदगी से विवाद की आशंका पहले से जताई जा रही थी
मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के बाद से भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान के खिलाड़ियों और उनके प्रतिनिधियों से हाथ मिलाने से बचते रहे हैं
पिछले साल पुरुष टीम ने ऐसा किया था और इस साल महिला टीम ने भी ऐसा ही किया
भारतीय कोच और बीसीसीआई के सेक्रेट्री क्या बोले
देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बीसीसीआई ने जो रुख़ अपनाया है, हम उस पर कायम हैं और उसका समर्थन करते हैं. हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और हम चैंपियन हैं. हमारे लिए इतना ही काफी है. बड़े बोर्ड पर भी लिखा था कि भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है. हमारे लिए यह टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है. हम चैंपियन बनकर खुश हैं और अब एशियन गेम्स की ओर देख रहे हैं.”
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई सेक्रेट्री देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “एशिया कप में ट्रॉफी को लेकर विवाद है. हमारी पुरुष टीम ने करीब डेढ़ साल पहले एशिया कप जीता था. लेकिन अप्रैल 2025 में पहलगाम की घटना के बाद पूरी स्थिति बदल गई. इसके बाद देश के लोगों की ओर से हम पर दबाव था कि हमें अपने पड़ोसी देश के साथ किसी तरह के संबंध नहीं रखने चाहिए और उसके साथ क्रिकेट भी नहीं खेलना चाहिए. लेकिन हमारी सरकार की नीति है कि बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हमें हर देश के ख़िलाफ़ खेलना चाहिए.”
मोहसिन नक़वी से मुलाक़ात के बारे में उन्होंने न्यूज़ एजेंसी से कहा, “ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलते ही नहीं. मैं टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक रॉयल बॉक्स की सीटों के बाहर बैठा था. मैं पूरे मैच के दौरान वहीं बैठा रहा. मैच के दौरान जो भी मुझसे मिलने आया, वह मुझसे मिला. कोई आकर मेरे बगल में बैठ गया, फिर शुक्ला (राजीव) आए और मेरे साथ बैठ गए. जिस व्यक्ति (मोहसिन नक़वी) का आपने ज़िक्र किया, वह भी आए और डिप्टी चेयरमैन ख़ालिद साहब के बगल में बैठ गए. यह तो सामान्य परंपरा है-जब भी कोई आता है, हम सभी से मिलते हैं और बातचीत करते हैं.”
पाकिस्तान क्रिकेट के बड़े फ़ैसलों से कप्तान बाबर आज़म को क्यों दूर रखा जा रहा है? 10 सितंबर 2026
पाकिस्तान: कराची का हिंदू जिमखाना जिसे गिराना चाहते थे ज़िया उल हक़7 सितंबर 2026
इंग्लैंड में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, कोच और सात खिलाड़ी हटाए गए1 सितंबर 2026
‘भारत की कूटनीतिक और सैन्य हार नहीं मिटेगी’
पाकिस्तान की न्यूज़ वेबसाइट ‘द डॉन’ में छपी ख़बर के मुताबिक़ इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि ट्रॉफ़ी लेने से इनकार करने से जियो न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत की “कूटनीतिक और सैन्य हार मिट नहीं जाएगी.”
उन्होंने भारत पर ” खेल संस्कृति को बर्बाद करने” का आरोप लगाया
उन्होंने कहा, “खेल भावना मायने रखती है. अगर आपके अंदर खेल भावना ही नहीं है तो जीत या हार का कोई मतलब नहीं रह जाता.”
चौधरी ने कहा कि भारत ने “पूरे देश में अति-राष्ट्रवाद भर दिया गया है.”
उन्होंने कहा, “हमारी खेल संस्कृति शांति और प्रेम की प्रतीक रही है और इसने कई युद्धों को खत्म करने में भी भूमिका निभाई है, लेकिन अब यह कमजोर होती जा रही है.”
राज्य मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने खेलों को राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया और न ही दोनों देशों के बीच टकराव का निशाना बनाया है
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान “हर विवादित मुद्दे” पर बातचीत के लिए तैयार है
टी-20 वर्ल्ड कप में शिकस्त के बाद भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स पर कैसे रचा इतिहास14 जुलाई 2026
यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में वो कर दिखाया जो अब तक नहीं हुआ था13 जुलाई 2026
आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका को हराया2 जुलाई 2026
कप्तान हरमनप्रीत क्या बोलीं
आम तौर पर मैच के बाद पुरस्कार समारोह में विजेता टीम की कप्तान का इंटरव्यू लिया जाता है. लेकिन भारत की 72 रन की जीत के कुछ मिनट बाद हरमनप्रीत कौर का इंटरव्यू अलग से लिया गया
हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने अपने तय स्टैंडर्ड्स के मुताबिक प्रदर्शन किया, क्योंकि जब हम यहां आए थे तो हमने इसी बारे में बात की थी. हमारे कुछ स्टैंडर्ड हैं और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना होता है. जिस तरह से हम सभी ने प्रदर्शन किया, उससे हम बहुत खुश हैं. मुझे लगता है कि लड़कियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में 184 रन बनाना बड़ी बात है.”
हरमनप्रीत ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की खास तौर पर तारीफ़ की. दोनों ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े और आक्रामक अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई
हरमनप्रीत ने कहा, “हम सभी जानते थे कि दुबई की धीमी पिचों पर बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं होगा. लेकिन हमारी दोनों सलामी बल्लेबाजों ने हमारे लिए शानदार काम किया. स्मृति और शेफाली ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बेहतरीन था. आखिरकार बात अच्छी क्रिकेट खेलने की है और कुल मिलाकर मैं बहुत खुश हूं.”
div
Source: BBC News हिन्दी







