Skip to content
September 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद! योगी ने दी बधाई और भी तमाम नेताओं ने दिया खास संदेश –

September 16, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं और विभिन्न राज्यों के…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे उत्तराखंड की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने गरीबों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी सराहनीय बताया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

वहीं, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं और उत्तराखंड के प्रति उनके लगाव व मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री धामी के यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीएम धामी उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ प्रदेशवासियों तक विकास कार्य पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर उत्तराखंड की सेवा और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बधाई देते हुए लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान श्री बद्री,केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने X पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *