Skip to content
September 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

बोरी खोली… और टेबल पर गिरा दिया कुत्ता! ये किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के नासिक की असली घटना –

September 17, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Opened the sack… and dumped the dog onto the table! This isn't a scene from a movie, but a real-life incident from Nashik, Maharashtra.

नासिक जिले के निफाड कस्बे में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे और अपने साथ कुछ आवारा कुत्तों को भी नगर निकाय कार्यालय ले आए।

इस दौरान पिल्लों को बोरी में भरकर लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदर्शन के इस तरीके को लेकर अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।

रंधावे का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कई लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं और शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

प्रदर्शन के दौरान रंधावे और उनके साथ आए लोगों ने नगर पंचायत के चीफ ऑफिसर धीरज भामरे के कार्यालय में 4-5 आवारा कुत्ते छोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला रखकर भी अपना विरोध दर्ज कराया।

हालांकि, प्रदर्शन का यह तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। वायरल वीडियो में पिल्लों को बोरी में भरकर ले जाते हुए दिखाए जाने के बाद कई लोगों ने इस तरीके पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने इसे पशुओं के साथ अनुचित व्यवहार बताया और कार्रवाई की मांग की।

कुछ लोगों ने पशु अधिकार संगठन PETA से मामले में हस्तक्षेप की अपील की, जबकि अन्य यूजर्स ने पिल्लों को बोरी में भरने को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है और इसका समाधान जरूरी है, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिए पशुओं को इस तरह इस्तेमाल करना उचित नहीं माना जा सकता।

आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर अनोखे तरीके से विरोध देखने को मिला है। हाल ही में मध्य प्रदेश के खंडवा में एक व्यक्ति कुत्ते की पोशाक पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इस प्रदर्शन का भी मकसद प्रशासन को आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या की ओर ध्यान दिलाना था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *