Skip to content
September 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
apradh

जौनपुर में जमीन-पेंशन विवाद में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप –

September 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवक पर अपनी 70 वर्षीय मां और 40 वर्षीय बहन की कुल्हाड़ी से हम…

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवक पर अपनी 70 वर्षीय मां और 40 वर्षीय बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और करीब दस थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शीतला देवी और उनकी बेटी गौरा देवी के रूप में हुई है।

आरोपी भूपेंद्र पटेल को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर कथित हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से जमीन और शीतला देवी को मिलने वाली पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था। शीतला देवी के पति राजपति पटेल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। परिवार में छह बेटियां और सबसे छोटा बेटा भूपेंद्र पटेल है।

परिजनों के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले संपत्ति को लेकर वसीयत किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया था। बाद में जमीन के बंटवारे को लेकर भी परिवार में तनाव बना रहा।शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में मां, बेटे और बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भूपेंद्र पटेल घर से कुल्हाड़ी ले आया और अपनी मां शीतला देवी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने पहुंची बहन गौरा देवी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। किसी बात से नाराज होकर भूपेंद्र पटेल ने अपनी मां और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *