Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
vyapar

इम्तियाज अली की बेटी ने की हिंदू बॉयफ्रेंड संग सगाई, पिता ने खुद शेयर की खुशखबरी, जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?

September 23, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Idaa Ali) ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल (Krish Agrawal) के…

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Idaa Ali) ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल (Krish Agrawal) के साथ सगाई कर ली है. इस खुशखबरी को डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने दोनों की सगाई का फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से दोनों को इस खास मौके पर आशीर्वाद देने की अपील की. फोटोज में देखने को मिला कि दोनों एक-दूसरे को अंगूठियां पहना रहे हैं और इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए. इस्टाग्राम पर अब कपल की यह फोटो सुर्खियां बटोर रही है. इसी के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इम्तियाज अली की बेटी के पति कौन हैं और वे क्या करते हैं. आइए यहां पर इस बारे में विस्तार से जानते हैं

फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इम्तियाज ने कपल की जो फोटो शेयर की है. उसमें उनकी बेटी इदा अली पेस्टल पिंक शिमरी साड़ी पहने नजर आईं. जिसमें वह बेहत खूबसूरत लग रही हैं. इंगेजमेंट के मौके पर डायरेक्टर की बेटी ने अपने लुक को पूरा करते हुए ऑफ-शोल्डर ब्लाउज केरी किया. वहीं, उन्होंने अपनी ब्यूटी को एस्थेटिक दिखाने के लिए मिनिमल मेकअप का यूज किया और बालों को खुला रखा. वहीं, उनके होने वाली पति यानी कृष ब्लैक इंडो-वेस्टर्न शेरवानी आउटफिट पहने नजर आए. उनका लुक रॉयल नजर आया. फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें नई लाइफ शुरू करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली और कृष अग्रवाल की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी, सबसे पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई. उसके बाद यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, कृष ने उन्हें इसी साल जुलाई में प्रपोज किया था. उन्होंने नॉर्वे के खूबसूरत और रोमांटिक बीच पर इदा को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद, 22 सितंबर 2026 को मुंबई में दोनों ने अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली. कृष ने इदा को प्रपोज करने से पहले खुद इम्तियाज अली से भी बात की थी, और अब इस प्यारे जोड़े को सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर बधाइ दे रहे हैं

24 साल के कृष अग्रवाल कॉर्पोरेट और फाइनेंस सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं. वह फिलहाल एक हेज फंड (Hedge Fund) में क्वांटिटेटिव रिसर्चर (Quantitative Researcher) के रूप में काम कर रहे हैं. जहां उनका काम फाइनेंशियल मार्केट के एनालिसिस और डेटा रिसर्च से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी खोली थी. लाइमलाइट और बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहने वाले कृष बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं. लेकिन इदा के प्रपोजल वीडियो और सगाई की तस्वीर सामने आने के बाद अब उनकी जिंदगी लाइमलाइट में आ गई है. बता दें कि कृष को नई-नई जगहों पर घूमने का काफी शौक है और इदा के साथ उनकी यह बॉन्डिंग उनके सोशल मीडिया वेकेशन पोस्ट्स में दिखाई देती है

बता दें कि इम्तियाज अली की बेटी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन उनकी सगाई की खबर सामने आने के बाद उनके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है और लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल कपल को सोशल मीडिया पर सगाई की जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिससे वो काफी खुश हैं

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *