दिवाली और त्योहारी सीजन से ठीक पहले पंजाब सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने महंग…
दिवाली और त्योहारी सीजन से ठीक पहले पंजाब सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद कर्मचारियों का कुल भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 50 प्रतिशत पर पहुंच गया है
जानकारी के मुताबिक यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के कर्मचारी संगठनों के बीच चंडीगढ़ में हुई एक अहम बैठक के बाद लिया गया है. बताया जा रहा है कि बैठक का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा और सरकार ने कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए तुरंत यह बड़ा ऐलान कर दिया. इसके बाद वित्त विभाग की ‘फाइनेंस पर्सनल-1’ शाखा ने भी इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है
राज्यभर के करीब आठ लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिलेगा. बता दें यह फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर कर्मचारियों में लंबे समय से बेचैनी थी. आने वाले दिनों में इससे मान सरकार को लाभ मिलेगा
पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे मौजूदा दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी और यह 1 सितंबर, 2026 से लागू होगी। pic.twitter.com/mRyGZrMT2C
वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा. यानी सरकार ने सिर्फ आगे की तारीख से बढ़ोतरी लागू नहीं की बल्कि पीछे की तारीख से भी कर्मचारियों को इसका फायदा देने का फैसला किया है
कर्मचारियों के खाते में इस बढ़े हुए भत्ते का असर अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ नजर आना शुरू होगा. यानी सितंबर महीने से लागू हुई बढ़ोतरी का एरियर भी अक्टूबर की सैलरी के साथ ही जोड़कर दिया जाएगा. जिससे कर्मचारियों को एकमुश्त अच्छी खासी रकम मिलने की उम्मीद है
Explainer: मेघालय में सियासी भूचाल! एक झटके में टूट गई क्षेत्रीय पार्टी, दो-तिहाई विधायक भाजपा के पाले में
कुछ रिपोर्टों के मुताबिक 8 प्रतिशत की यह पूरी बढ़ोतरी एक साथ नहीं बल्कि दो किस्तों में दी जाएगी. हालांकि कुल मिलाकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अंततः 50 प्रतिशत के आंकड़े पर ही पहुंचेगा चाहे यह प्रक्रिया किस्तों में पूरी हो या एकमुश्त
पंजाब सरकार के इस निर्णय से मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट किया है कि इस फैसले से सरकार ने बता दिया कि कर्मचारी सरकार के परिवार का अहम हिस्सा हैं और सरकार ने उनकी भलाई को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला तुरंत प्रभाव से लिया गया है
Explainer: बुर्का-नकाब बैन या हिजाब भी OUT? मेलोनी के ऐलान से मचा बवाल, इन देशों में पहले से लागू है पाबंदी
इसका लाभ सिर्फ मौजूदा सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है बल्कि राज्य के पेंशनभोगियों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा. यानी नौकरी में मौजूद कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारी भी इस बढ़े हुए भत्ते के दायरे में आएंगे. वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले लिया गया यह फैसला सरकार की जन-कल्याणकारी छवि को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है
UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटेगा? सपा के इस नेता ने दिया बड़ा बयान
Explainer: पहले रिजॉर्ट में बंद, फिर वोट डालने से रोका! राजस्थान मेयर चुनाव में आखिर हो क्या रहा है
Explainer: ट्रंप के एक साइन से हिल गया भारत! जेब पर पड़ेगी सीधी मार, जानें आपकी रोजमर्रा की चीजों पर कितना असर
div
Source: NewsNationTV







