Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

इजरायल ने हमास के वित्त विभाग प्रमुख अलू अलवान को मार गिराया, PM नेतन्याहू ने जारी किया बयान

September 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है. इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक लक्षित अभियान चलाकर हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुह…

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है. इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक लक्षित अभियान चलाकर हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का दावा किया है. प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने इस कार्रवाई के लिए IDF और ISA की सराहना की

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. उनके मुताबिक, यह अभियान इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने मिलकर चलाया था. बयान में कहा गया कि खान यूनिस में किए गए इस अभियान में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को निशाना बनाया गया

Joint Statement by Prime Minister Benjamin Netanyahu and Defense Minister Israel Katz:A short while ago in Khan Younis, the IDF eliminated Hamas terrorist organization finance department head Muhammad Abu Alwan.The Prime Minister and Defense Minister commend the IDF and the…

इजरायली नेतृत्व ने कहा कि हमास के नेताओं और उसके आर्थिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इजरायल का कहना है कि यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा, जब तक गाजा में हमास की मौजूदगी पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि इजरायली सेना हमास के कमांडरों और सदस्यों को निशाना बनाती रहेगी. साथ ही, संगठन को मिलने वाली आर्थिक मदद के स्रोतों पर भी कार्रवाई की जाएगी और उसके आतंकवादी ढांचे को कमजोर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इजरायल हमास को दोबारा अपनी ताकत बढ़ाने का मौका नहीं देगा

अबू अलवान की मौत को हमास के वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ इजरायल की हालिया बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. इससे पहले पिछले महीने की शुरुआत में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर गाजा पट्टी से ड्रोन, गुब्बारे और पतंग उड़ाना तुरंत बंद नहीं किया गया, तो इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई और तेज कर देगा. वहीं, हमास ने इजरायल के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि वह बच्चों की पतंगों की घटनाओं को गाजा में हमले बढ़ाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है

इजरायल के प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने गाजा से इजरायल की ओर छोड़े जा रहे ड्रोन, गुब्बारों और पतंगों को लेकर स्थिति की समीक्षा की. इस बैठक में इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख और आईडीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे

इजरायल ने हमास को चेतावनी दी कि अगर गाजा से इजरायल की ओर ड्रोन, गुब्बारे और पतंगें भेजना तुरंत बंद नहीं किया गया, तो आईडीएफ कार्रवाई तेज करेगा. इजरायल ने कहा कि वह इन गतिविधियों के लिए जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाएगा और उन इलाकों से लोगों को हटाएगा, जहां से ड्रोन, गुब्बारे और पतंगें छोड़ी जा रही हैं

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *