एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की स्टार वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने देश को एक और गौरवशाली पल दिया है।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की स्टार वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने देश को एक और गौरवशाली पल दिया है। महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा वर्ग के फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए रोशिबिना ने रजत पदक अपने नाम किया है। हालांकि वे स्वर्ण पदक जीतने से थोड़ा चूक गईं, लेकिन उनके इस प्रदर्शन ने इतिहास रच दिया है
खेल समाचार
आईची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की स्टार वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की सांडा 60 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की झांग जियाओयु के हाथों 0-2 दोनों राउंड में 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी
रोशिबिना का हैट्रिक के साथ ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस रजत पदक के साथ ही रोशिबिना एशियाई खेलों में वुशु स्पर्धा में लगातार तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य और 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया था
जापान में रोशिबिना का सफर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान वियतनाम की 2023 की विश्व चैंपियन गुयेन थी थू थुय को मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। रोशिबिना के इस पदक के साथ जारी खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 14 (1 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य) पहुंच गई है
सतनाम और सलमान की जोड़ी ने दिलाया कांस्य
नौकायन (रोइंग) स्पर्धा से भी भारत के लिए सफलता की खबर आई। पुरुषों के डबल स्कल्स फाइनल में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया
रेसिंग के दौरान सतनाम और सलमान ने 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर तक लगातार दूसरी पोजीशन बनाए रखी थी। एक वक्त पर वे स्वर्ण पदक विजेता चीनी जोड़ी से महज आधा सेकंड पीछे थे, लेकिन आखिरी 500 मीटर की रेस में थोड़ा पिछड़ गए। अंत में वे चीन से 3.48 सेकंड और रजत पदक विजेता उज्बेकिस्तान की जोड़ी से 2.76 सेकंड पीछे रहे
अंतिम पलों में पदक से चूके बलराज पंवार
दूसरी ओर, पुरुषों के सिंगल्स स्कल्स मुकाबले में भारत के बलराज पंवार पदक जीतने से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। बलराज ने 1500 मीटर के निशान तक अपनी दूसरी पोजीशन बरकरार रखी थी और वह जापान के तात्सुया सकुरामा से 5 सेकंड आगे चल रहे थे। हालांकि, अंतिम 500 मीटर की दूरी में उज्बेकिस्तान और जापान के एथलीटों ने जोरदार वापसी करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया। बलराज सकुरामा से 8 सेकंड पीछे रह गए और 6:54.80 के समय के साथ चौथे स्थान पर रेस समाप्त की
div
Source: Republic Bharat







