Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

यूपी के 75 जिलों के पारंपरिक स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच, योगी सरकार ने लॉन्च किया ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ पोर्टल –

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने और स्थानीय व्यंजनों को पर्यटन, उद्यमिता व रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने नई पहल की है।…

उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने और स्थानीय व्यंजनों को पर्यटन, उद्यमिता व रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने नई पहल की है। सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ (ODOC) का आधिकारिक डिजिटल पोर्टल www.odoc-up.in लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म पर प्रदेश के सभी 75 जिलों की विशिष्ट पाक परंपराओं, स्थानीय व्यंजनों, खाद्य उत्पादों और उनसे जुड़े उद्यमियों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी।

‘स्थानीय से वैश्विक’ की सोच के तहत तैयार किए गए इस पोर्टल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद को केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित न रखते हुए उसे पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, उद्यमिता, रोजगार और बाजार विस्तार से जोड़ना है। इससे स्थानीय खाद्य उद्यमियों, फूड वेंडर्स, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और निर्यातकों को व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल की तर्ज पर अब प्रदेश की पाक विरासत को भी व्यवस्थित पहचान देने की कोशिश की जा रही है। ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, रुहेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अलग-अलग खान-पान परंपराओं को डिजिटल मंच के जरिए देश-विदेश के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ओडीओसी पोर्टल पर डिस्ट्रिक्ट कुज़ीन, स्टेकहोल्डर डायरेक्टरी, स्कीम्स एंड पॉलिसीज, इवेंट्स, गैलरी, वीडियो, सक्सेस स्टोरीज, प्रोडक्ट वीडियो और प्रोडक्ट डीएसआर जैसे सेक्शन उपलब्ध हैं।ओडीओसी के तहत पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, मूल्यवर्धन और बाजार विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य स्थानीय खाद्य परंपराओं को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़कर खाद्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ खाद्य कारोबार से जुड़े उद्यमियों को नए बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश की पाक विरासत यहां की कृषि, स्थानीय संसाधनों, इतिहास और सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी है। ऐसे में स्थानीय व्यंजनों को पर्यटन से जोड़ने से प्रदेश आने वाले पर्यटकों को भी अलग अनुभव मिल सकता है। वहीं, पोर्टल पर उपलब्ध उत्पाद संबंधी जानकारी, सफलता की कहानियां और वीडियो संभावित खरीदारों, निवेशकों और कारोबारियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।www.odoc-up.in को उत्तर प्रदेश की पाक विरासत के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। ओडीओपी के जरिए स्थानीय उत्पादों को पहचान और बाजार दिलाने के बाद अब ओडीओसी के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक स्वाद को भी वैश्विक स्तर पर ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *