Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर ईरान को अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार, कहा- 7 दिनों में फैसला करें ट्रंप

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने और होर्मुज को खोलने के लिए रखे गए प्रस्ताव को ट्रंप ने तुरंत खारिज कर दिया. हालांकि ईरान अब इस पर अमेर…

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने और होर्मुज को खोलने के लिए रखे गए प्रस्ताव को ट्रंप ने तुरंत खारिज कर दिया. हालांकि ईरान अब इस पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया चाहता है. ईरान का कहना है कि ट्रंप सात दिनों के अंदर इस प्रस्ताव पर फैसला करें

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि तेहरान, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने और टकराव खत्म करने के अपने सात-दिन के प्रस्ताव पर अमेरिका की औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया हो

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने ट्रंप की प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया है, लेकिन मध्यस्थों के जरिए उन्हें वॉशिंगटन का पक्का रुख नहीं मिला है. ईरानी सरकारी मीडिया IRNA के मुताबिक, उन्होंने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं कि मध्यस्थ हमें पक्की राय बताएं, और हम उसी के आधार पर कोई फैसला लेंगे.”

उन्होंने ईरान का यह रुख फिर से दोहराया कि रणनीतिक जलमार्ग को फिर से खोलना तेहरान की शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करेगा. ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा, “हमारी शर्तें साफ हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में कोई भी कदम इन शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करता है.”

अब्बास अराघची ने आगे कहा, “हमारी शर्तें साफ हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की कोई भी कार्रवाई इन शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करती है.” अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ बातचीत से ही इस गतिरोध का समाधान निकल सकता है. यही हमारा रुख है.”

बता दें कि ईरान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में सात दिन का रोडमैप पेश किया था और कहा था कि कतरी मध्यस्थों के जरिए इसे वॉशिंगटन तक पहुंचाया गया है. इस प्रस्ताव में अमेरिका की सहमति मिलने पर एक हफ्ते के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर से शुरू करने की बात कही गई थी

इस प्रस्ताव में ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने, ईरानी तेल की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाने और लेबनान सहित युद्धविराम लागू करने जैसी शर्तें शामिल थीं. अराघची ने पहले कहा था कि शुरुआती कदमों में चार से पांच दिन लगेंगे, छठे दिन जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा और सातवें दिन बातचीत शुरू होगी

हालांकि, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं उनके प्रस्ताव को खारिज करता हूं… मैंने उनके समझौते को ठुकरा दिया है.”

उन्होंने आगे कहा, “वे चाहते हैं कि एक ऐसा समझौता हो जिसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल दिया जाए, क्योंकि वे बुरी तरह नाकाम हो रहे हैं.” ईरान के सरकारी स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क (SNN) ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि नवंबर में मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर बमबारी फिर से शुरू होगी. यह बात उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान ईरान को पूरी तरह खत्म करने की खुली धमकी देने के बाद कही है

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *