Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

भारत में अगस्त में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 1,101 मिलियन के पार, डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती: सरकार

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में ब्रॉडबैंड ग्राहक…

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या जुलाई 2026 के 1,094.48 मिलियन से बढ़कर अगस्त 2026 के अंत तक 1,101.21 मिलियन हो गई। इस दौरान ब्रॉडबैंड ग्राहकों में 0.61 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि अगस्त के दौरान 1.583 करोड़ उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए आवेदन किया। वहीं अगस्त में सक्रिय वायरलेस (मोबाइल) ग्राहकों की संख्या, पीक विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के आधार पर, 1,207.59 मिलियन रही

वायरलाइन सेवाओं में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। जुलाई 2026 के अंत में जहां वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 48.01 मिलियन थी, वहीं अगस्त के अंत तक यह बढ़कर 48.45 मिलियन हो गई। इस दौरान वायरलाइन ग्राहकों में 4.4 लाख की शुद्ध बढ़ोतरी हुई और मासिक वृद्धि दर 0.93 प्रतिशत रही

देश में वायरलाइन टेली-घनत्व (टेली डेंसिटी) भी बढ़ा है। यह जुलाई के 3.36 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 3.39 प्रतिशत तक पहुंच गया। अगस्त के अंत में शहरी क्षेत्रों में वायरलाइन टेली-डेंसिटी 8.34 प्रतिशत रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई

कुल वायरलाइन ग्राहकों में 89.08 प्रतिशत हिस्सेदारी शहरी उपभोक्ताओं की रही, जबकि 10.92 प्रतिशत ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े रहे। इससे स्पष्ट है कि वायरलाइन सेवाओं का विस्तार अभी भी मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में केंद्रित है

आंकड़ों के अनुसार, बीएसएनएल, एमटीएनएल और एपीएसएफएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं की संयुक्त हिस्सेदारी अगस्त के अंत तक वायरलाइन बाजार में 16.05 प्रतिशत रही

इस बीच, टीआरएआई ने हाल ही में डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग (डीसीआर) प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को घरों और कार्यालयों की डिजिटल कनेक्टिविटी की गुणवत्ता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके साथ एक मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है, जिसके जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी का परीक्षण किया जा सकेगा

टीआरएआई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, इस प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ता किसी भी रेटेड प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग देख सकेंगे और प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी कर सकेंगे। इससे लोगों को घर या कार्यालय चुनते समय नेटवर्क, इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलेगी। साथ ही कॉल, डाउनलोड और ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *