Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Russia-Ukarine War: रूस ने फिर बनाया यूक्रेन को निशाना, कई इलाकों में तबाड़तोड़ ड्रोन हमला, 5 लोगों की मौत; पुतिन पर बरसे जेलेंस्की

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

रूसी ड्रोन ने कीव के बाहरी इलाके में एक बाजार में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग इलाकों में तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई।

रूसी ड्रोन ने कीव के बाहरी इलाके में एक बाजार में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग इलाकों में तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक समय हो गया है। रूस लगातार यूक्रेन के क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। वहीं, यूक्रेन की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है। इस बीच रूस ने रविवार को एक बार फिर यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेन के एकमअधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों पर ड्रोन हमला किया है

यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, रूसी ड्रोन ने कीव के बाहरी इलाके में एक बाजार में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग इलाकों में तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई। पूरे दिन लगभग लगातार रूसी हमले होते रहे। यूक्रेनी डेटा सेंटर पर भी ड्रोन हमला हुआ है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की है

ड्रोन हमले में 5 की मौत, 10 घायल

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को रूसी ड्रोन ने यूक्रेनी राजधानी कीव के बाहरी इलाके में एक बाजार में आग लगा दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, मॉस्को की सेनाओं के हमलों में अलग-अलग इलाकों में तीन अन्य लोगों की मौत हुई । ड्रोन हमला कीव के पश्चिमी बाहरी इलाके में सोफीस्का बोर्शचाहिव्का के एक बाजार पर हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 लोग घायल हो गए

ये आतंकी हमला है-जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ताजा हमलों की निंदा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली ये हरकतें निस्संदेह “आतंकवाद” हैं। जेलेंस्की ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “ऐसा करने में रूस का कोई सैन्य मकसद नहीं है।” “यह पूरी तरह से लोगों का मनोबल तोड़ने और हमारे समाज को ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान पहुँचाने की कोशिश है।”

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *