Skip to content
October 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण –

October 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

4…

4

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश, आधुनिक बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की योगी सरकार की नीति को मंगलवार को एक नया अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन अपने करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर पहुंचे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।स्विस राष्ट्रपति के इस दौरे को उत्तर प्रदेश और स्विट्जरलैंड के बीच आर्थिक, तकनीकी और एविएशन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी द्वारा किया गया है।एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा, नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं आईआईडीसी दीपक कुमार तथा इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन और उनके प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

स्विस राष्ट्रपति के दौरे की शुरुआत एनआईए ऑफिस स्थित अवनी बोर्ड रूम में हुई। यहां एयरपोर्ट से संबंधित विस्तृत प्रेजेंटेशन के जरिए परियोजना की प्रगति, सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित भी किया। इसके बाद एयरपोर्ट परिसर के आंगन में भारतीय संगीत की धुनों के बीच लंच का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रुप फोटो भी लिया गया।बाद में प्रतिनिधिमंडल को दो हिस्सों में विभाजित किया गया। राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन, उनकी पत्नी और चयनित अधिकारियों ने एयरसाइड तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर का विशेष निरीक्षण किया। वहीं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने टर्मिनल भवन, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट्स, एप्रन और बैगेज रिक्लेम समेत एयरपोर्ट की विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया।करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में स्विस राष्ट्रपति की पत्नी, स्विस राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव और करीब 40 उद्योगपति शामिल रहे। बड़ी संख्या में स्विस उद्योगपतियों की मौजूदगी ने इस दौरे को महज एयरपोर्ट निरीक्षण से आगे बढ़ाकर संभावित निवेश और औद्योगिक साझेदारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बना दिया। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में निवेश के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुकूल कारोबारी माहौल तैयार करने पर जोर दे रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी विजन का प्रमुख हिस्सा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को वैश्विक हवाई संपर्क से जोड़ने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों को नई गति देने की क्षमता रखता है।स्विस राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एविएशन क्षेत्र के साथ-साथ आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीक और अन्य उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाओं को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन नीतियों और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों ने राज्य को वैश्विक कंपनियों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। ऐसे में स्विस राष्ट्रपति का जेवर दौरा दोनों पक्षों के बीच तकनीकी विशेषज्ञता, निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसरों का आधार बन सकता है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में स्विस कंपनी की भागीदारी और राष्ट्रपति पारमेलिन की यात्रा ने उत्तर प्रदेश की वैश्विक कनेक्टिविटी, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक साझेदारी को एक साथ रेखांकित किया है। इसे योगी सरकार की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर नीति के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *