Skip to content
October 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को योगी सरकार का तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र –

October 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

3…

3

दशहरा के अवसर पर योगी सरकार ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी की है। किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरण अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसान 7 से 20 अक्टूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) बलराम वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना में 2166 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत 1755 कृषि यंत्रों के लिए अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अन्य योजनाओं के तहत भी कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक के प्रावधान के साथ किसानों को लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा किसान ड्रोन और अन्य एकल कृषि यंत्रों पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 30 लाख रुपये तक के प्रावधान के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। इसी तरह त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर और मिलेट पर्लर, कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कृषि रक्षा यंत्र तथा सीडीपी योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए किसान आवेदन कर सकेंगे।

संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग और जनपदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। किसान www.agriculture.up.gov.in पर जाकर किसान कॉर्नर में ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर कृषि यंत्रों की उपलब्धता, बुकिंग, अनुदान की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।सरकार की इस पहल से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और मशीनरी उपलब्ध होने के साथ खेती की लागत कम करने तथा कृषि कार्यों को अधिक आसान और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *