लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। तेज धूप निकलने से तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Date:

तस्वीर लखनऊ की है। गर्मी के चलते लोग एहतियात बरत रहे हैं। - Dainik Bhaskar
तस्वीर लखनऊ की है। गर्मी के चलते लोग एहतियात बरत रहे हैं।

लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। तेज धूप निकलने से तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 3 दिनों में तापमान 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हीट वेव लोगों की परेशानी बढ़ाने वाला है। लखनऊ व आसपास के एरिया में बादल भी छाए रहेंगे।

गुरुवार को शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 23 मई के बाद सबसे कम था। 23 मई को शहर का पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद लगातार 15 दिनों तक टेंपरेटर 40 डिग्री से ऊपर ही बना रहा। 31 मई को 29 साल का रिकॉर्ड टूटा और पारा 45.8 डिग्री तक चढ़ गया था।

गर्मी के चलते रिक्शा चालक सिर पर पानी डाल रहा है।
गर्मी के चलते रिक्शा चालक सिर पर पानी डाल रहा है।

लखनऊ में फिर से 45 डिग्री तक जाएगा पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ का तापमान फिर से 45 डिग्री तक जाएगा। 7 और 10 जून तक लखनऊ में हीट वेव का भी असर बना रहेगा। अगले 5 दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। 6 से 9 जून तक शहर का पारा 6 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है।

लखनऊ में शुक्रवार सुबह धूप निकलने की वजह से पूरा चेहरा ढंककर सड़क पर लोग निकल रहे हैं।
लखनऊ में शुक्रवार सुबह धूप निकलने की वजह से पूरा चेहरा ढंककर सड़क पर लोग निकल रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा, ‘अगले 2 दिनों में प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। पुरवाई के बजाए पछुवा हवा चलना शुरू होगी। पुरवाई रुकने की वजह से वातावरण में नमी कम होगी।आसमान में छाए छिटपुट बादल भी छंट जाएंगे। सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर आएंगी, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 8 जून से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी।’

लखनऊ में यह महिला छाते से तेज धूप से बचने का प्रयास कर रही।
लखनऊ में यह महिला छाते से तेज धूप से बचने का प्रयास कर रही।

1 दिन की बारिश ने बनाया रिकॉर्ड

लखनऊ में बुधवार रात प्रदेश में सबसे अधिक 18.2 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई, जो कि 40 जिलों में सबसे अधिक रहा। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे हवा चलने का अनुमान है। वहीं, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, बुंदेलखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related