Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

8 दिन पहले घाघरा नदी में डूबे किशोर का शव नदी से हुआ बरामद।

By admin · June 8, 2024 · 1 min read

पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा।

मिहींपुरवा बहराइच

8 दिन पहले नदी में डूबे किशोर का शव नदी से हुआ बरामद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया।

सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा गांव निवासी धीरज यादव पुत्र शंभू यादव 1 जून को मवेशियों को नहलाने पास के घाघरा नदी में गया हुआ था। प्यास लगने पर वह नदी के तट पर पानी पीने गया इस दौरान पैर फिसलने से वह घाघरा नदी में डूब गया।

ग्रामीण व पुलिस प्रशासन व राजस्व की टीम द्वारा तैराको व एनडीआरएफ की मदद से किशोर के शव को काफी तलाश किया गया। किंतु किशोर का शव बरामद नहीं किया जा सका था। दिन शनिवार को घाघरा नदी में घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर किशोर का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पाकर तत्काल थाना सुजौली की पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से किशोर के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

और खबरें