Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया।

By admin · June 18, 2024 · 1 min read

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया, आरोपी सचिन कुमार सिंह (19) पुत्र धनलाल सेक्टर- 21 इंदिरा नगर का रहने वाला है। नाबालिग 8वीं की छात्रा है। करीब 3 साल पहले नाबालिग से दोस्ती की। फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इस बीच नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। सचिन को जब इस बात का पता चला तो उसको अस्पताल ले गया और गर्भपात करा दिया। शनिवार को नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सचिन की तलाश कर रही थी। रविवार रात 10 बजे के करीब मुखबिर ने पुलिस को बताया, सचिन सेक्टर- 19 चौराहे पर खड़ा है। कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सेक्टर-19 पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी सचिन भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया।

और खबरें