Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

IAS किंजल सिंह ने गोंडा के यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

By admin · July 2, 2024 · 1 min read
यह तस्वीर IAS किंजल सिंह की है। - Dainik Bhaskar
यह तस्वीर IAS किंजल सिंह की है।

IAS किंजल सिंह ने गोंडा के यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक वीडियो वायरल करने पर यूट्यूबर के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने पुलिस में शिकायत की गई है। यूट्यूब चैनल संचालक ने IAS के दिवंगत माता-पिता के बारे में आपत्तिजनक सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की है।

इस पर गोमती नगर के विपुल खंड में रहने वाली IAS किंजल सिंह ने गोंडा के उस्मान सैफी उर्फ उस्मान अली के खिलाफ शिकायत की है।

यह तस्वीर यूट्यूबर की है। जिसने IAS किंजल सिंह के पिता पर टिप्पणी की है।
यह तस्वीर यूट्यूबर की है। जिसने IAS किंजल सिंह के पिता पर टिप्पणी की है।

यूट्यूब चैनल पर उस्मान ने किंजल सिंह के पिता की हत्या, उनकी मां और बेटियों के संघर्ष पर आधारित करीब 12 मिनट 30 सेकेंड की वीडियो पोस्ट की है। इसमें में वह IAS के दिवंगत पिता केपी सिंह के चरित्र पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है।

आरोप है कि उस्मान सैफी सफर नाम के यूट्यूब चैनल और ब्लॉग चलाता है। 20 जून को किंजल सिंह के मां-पिता से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया था। आरोपी ने यह वीडियो उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और चरित्र हनन के लिए वायरल किया है।

इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं। इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक IAS की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही।

और खबरें