राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्तु कमता से चिनहट और पॉलिटेक्निक की तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार थम सी गई।

Date:

कमता के पास ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

लखनऊ में शहीद पथ पर ऑटो-टेंपो की एंट्री बंद होने से गुरुवार को कमता के पास जाम की स्थित बन गई। व्यवस्था तब ज्यादा बिगड़ गई जब ट्रैफिक सिग्नल अचानक बंद हो गए।

इसके चलते कमता से चिनहट और पॉलिटेक्निक की तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार थम सी गई। यातायात पुलिस करीब एक घंटे में जाम की स्थित को सुधार पाई।

हिमाचल के राज्यपाल की फ्लीट का एक्सीडेंट के बाद हुई सख्ती

पॉलिटेक्निक से अयोध्या जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
पॉलिटेक्निक से अयोध्या जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

पुलिस ने मंगलवार को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की फ्लीट के एक्सीडेंट के बाद शहीद पथ पर ऑटो-टेंपो की नो-एंट्री पर सख्ती से रोक लगा दी है। गुरुवार को इसी सख्ती के चलते कमता की तरफ से गोमतीनगर और शहीद पथ पर जाने वाली ऑटो-टेंपो रोकने से जाम लग गया।

पुलिस को जाम खत्म कराने में पसीना आ गया। इसी बीच ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गए। जिससे लोगों के जल्दी निकलने के चक्कर में और जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...