राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में गुरुवार-शुक्रवार के बीच रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार।

Date:

लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में गुरुवार-शुक्रवार के बीच रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार। एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों के ऊपर शहर के अलग-अलग इलाकों में लूट व चोरी के कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में इलाके में कॉम्बिंग कर रही है।

रात 12.30 बजे हुई मुठभेड़

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अस्ती रोड किसान पथ के पास गुरुवार-शुक्रवार के बीच रात करीब 12.30 बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें छोटा भरवारा का रहने वाला अमित कुमार रस्तोगी के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी राहुल गौतम मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी के खिलाफ लूट-चोरी के 15 मुकदमे

पुलिस को दोनों बदमाशों की इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस गाड़ी चेक कर रही थी। तभी उन्हें एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस के रुकने का इशारा किया तो अमित ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमित के पैर में गोली लग गई। अमित के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में लूट और चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। अमित पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related