Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह गलन ज्यादा रही।

By admin · December 14, 2024 · 1 min read

लखनऊ में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह गलन ज्यादा रही। मौसम साफ है लेकिन तेज हवाओं ने मॉर्निंग वॉकर्स को परेशान किया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ देखा जा रहा है।

बर्फबारी और उत्तर भारत कई जगहों पर ओले पड़ने से तापमान लगातार सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा। आज दिन में मौसम साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 24 घंटे लगातार तेज हवाओं का असर भी बना रहेगा।

सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 18 फीसदी दर्ज की गई।

यह तस्वीर लखनऊ में तड़के सुबह की है।
यह तस्वीर लखनऊ में तड़के सुबह की है।

सामान्य से कम रहेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री कम दर्ज किया जाएगा। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में पाला पड़ने की भी संभावना है। इन क्षेत्रों में गलन की स्थिति भी बनी रहेगी। वही लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों तक अब कोहरे और धुंध का असर भी देखने को मिलेगा।

और खबरें