Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर उठी राजतंत्र व हिन्दू राष्ट्र की मांग। नेपालगंज में निकली विशाल राजतंत्र वादियों की रैली।

March 4, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। नेपाल में संघीयता, लोकतंत्र, गणतंत्र व धर्म निरपेक्षता के विरुद्ध हिन्दू राष्ट्र व राज संस्था के पुनरुत्थान की मांग फिर उठने लगी है।

गत 19 फरवरी को प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाहदेव ने जनता का सम्बोधन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि हिन्दू राष्ट्र व राज संस्था की मांग पूरे नेपाल में बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा है कि अब यह अभियान संघर्ष की ओर बढ़ चला है। काठमांडू, जनकपुर, धनगढ़ी सहित पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज में राज संस्था के समर्थन में लोगो ने बाइक रैली निकाली है।


सोमवार को राजतंत्र व हिन्दू राष्ट्र के समर्थन में नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 13 बांकीबगिया के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से 12 बजे एक विशाल बाइक रैली बांके जिला वासियों ने निकाली है। प्रदर्शन कारी नेपाली भाषा में नारे लगा रहे थे- हिमाल पहाड़ तराई- कोई छैन पराई, राजा प्रजा – एक छौं। हाम्रो राजा हाम्रो देश- प्राण भन्दा प्यारो छ। अर्थात नेपाल पहाड़ व तराई एक है।

प्रजा राजा एक है व हमारा राजा हमारा देश प्राण से भी प्यारा है।

हजारों नेपालियों की विशाल रैली बाइक, पैदल व चार पहिया वाहनों से भेरी अस्पताल, ट्रैफिक चौक, बीपी चौक, धमबोझी, सेतु विक चौक होते हुए न्यू रोड से त्रिभुवन चौक पर कोण सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रवक्ता व सांसदगण ज्ञानेंद्र शाही, दीपक बहादुर सिंह, डॉ धवल शमशेर राणा, राप्रपा के उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्र, शिवसेना नेपाल के अध्यक्ष विजय लामा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे लिए सनातन हिन्दू धर्म सहित राज संस्था सर्वोत्तम है। आज वामपंथी सरकार भ्र्ष्टाचार में लिप्त है। हम राज संस्था व हिन्दू राष्ट्र के लिए तन मन धन से संघर्ष करेंगे।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
4/3/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें