Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग:मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर

By admin · April 14, 2025 · 1 min read

लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर लगी है। यहां बच्चों का NICU भी है। यहीं पर महिलाओं की भी यूनिट है। इस फ्लोर पर 50-55 मरीज भर्ती थे।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि हर कोशिश की जा रही है कि भर्ती बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लोकबंधु अस्पताल पहुंच गए हैं।

आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर जाते मरीज।
आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर जाते मरीज।
जब आग ज्यादा बढ़ी, तो मरीज भाiते नजर आए।
जब आग ज्यादा बढ़ी, तो मरीज भाiते नजर आए।
बदहवास लोग बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल से बाहर की तरफ दौड़े।
बदहवास लोग बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल से बाहर की तरफ दौड़े।
मरीजों को स्ट्रेचर से बाहर लाया गया।
मरीजों को स्ट्रेचर से बाहर लाया गया।
आग से वार्ड की गैलरी में भी धुआं भर गया। लोग भागते दिखे।
आग से वार्ड की गैलरी में भी धुआं भर गया। लोग भागते दिखे।

आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं ही धुआं भरा हुआ है। अस्पताल की बिजली काट दी गई है। इससे अंधेरा हो गया। आग लगने पर बदहवास मरीज और उनके घरवाले बाहर की तरफ भागने लगे। कुछ तीमारदार अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आग रात करीब 10 बजे लगी। अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।

आग से बचकर बाहर निकले मरीजों ने बताया कि हम लोग लेटे थे। अचानक धुआं दिखने लगा। फिर आग की लपटें दिखने लगीं। इसके बाद हम लोग तेजी से बाहर की तरफ भागे।

लोकबंधु अस्पताल में लगी आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। DCP साउथ निपुण अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सिंगर भी मौके पर मौजूद हैं।

गंभीर रोगियों को मरीजों को लखनऊ के सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की टीम कांच तोड़कर अंदर घुसी। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारी और तीमारदार जान की परवाह किए बगैर मरीजों को बचाने में जुट गए। मुंह पर कपड़ा बांधकर कर्मचारी वार्ड में घुसे। धुएं की वजह से वार्ड में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

डिप्टी सीएम बोले- 200 मरीजों को बाहर निकाला गया

आग लगने की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे।
आग लगने की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर धुआं देखा गया। अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। 2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है। कोई घबराने की कोई बात नहीं है, सभी लोग सुरक्षित हैं। आग के बाद अस्पताल में काफी मात्रा में धुआं हो गया है, जिसे बाहर निकाला जा रहा है। धुआं बाहर निकलने के बाद बिजली चालू की जाएगी। इसके बाद देखा जाएगा कि कहां कितना नुकसान हुआ है।

DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना कृष्णा नगर पुलिस को रात 10 बजे अस्पताल में आग लगने की जानकारी मिली। तत्काल पर्याप्त मात्रा में फायर, पुलिसकर्मी और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया है। जो लोग अस्पताल में भर्ती थे, उनको रेस्क्यू करके नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

और खबरें