div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) क्राइम ब्रांच ने लखनऊ में रेलवे के चोरी हुए सागौन के पेड़ को बरामद किया। छापेमारी के दौरान चिनहट के टिंबर स्टोर के संचालक मोहम्मद नसीम खान उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह चोरी का माल खरीदने में शामिल था। बरामद पेड़ और दोनों आरोपियों पर RPF कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
मसकनवा से की थी चोरी
मसकनवा रेलवे स्टेशन के पास से 24 अप्रैल 2025 को सागौन के पेड़ चोरी हुए थे। इसका मुकदमा थाना RPF मनकापुर में दर्ज है। RPF की कार्रवाई से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। मौके पर करीब 10 हजार रुपए कीमत का एक पेड़ के लकड़ी का टुकड़ा बरामद हुआ।
RPF के अनुसार, चोरी के सागौन को चोरों ने लखनऊ में बेंच दिया था। मामले की जांच के लिए RPF क्राइम ब्रांच लखनऊ, थाना RPF गोंडा और थाना RPF मनकापुर की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी इंद्रमणि शुक्ला को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर 10 मई 2025 को लखनऊ के देवा टिंबर स्टोर, देवा रोड, चिनहट में छापेमारी की गई। वहां से चोरी के सागौन के टुकड़े बरामद किए गए।
गोंडा और लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई
RPF क्राइम ब्रांच गोंडा के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय, SI प्रशांत सिंह यादव, SI राम पाल के साथ में RPF क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। यह घटना रेलवे क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।




