Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

सुशांत गोल्फ सिटी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग:48 वर्षीय महिला से बाइक सवार बदमाश ने छीनी सोने की चेन, मौके से फरार

By admin · July 6, 2025 · 1 min read

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। रेनू सिंह (48) थेरेपी क्लास से लौटते समय बदमाशों का शिकार हुईं।

घटना दोपहर 12 से 12:20 बजे के बीच ट्राइडेंट लॉन के पास की है। रेनू सिंह अपनी साथी अनुपमा देवी के साथ क्लास से लौट रही थीं। इसी दौरान काली बाइक पर सवार एक बदमाश ने उनकी सोने की चेन छीन ली। अनुपमा देवी ने तुरंत बदमाश के हाथ पर मार की, जिससे चेन टूटकर गिर गई।

बदमाश ट्रू वैल्यू की तरफ सर्विस लेन से होते हुए अहिमामऊ की ओर भाग निकला। लोगों के चिल्लाने पर कुछ राहगीर पीछा करने दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी का चेहरा गोल था और उसने जींस पहन रखी थी।

पीड़िता के बेटे शैलेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।

और खबरें