
लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर मंदिर के तालाब में किसी ने जहर डाल दिया। इससे तालाब की मछलियां मर गई। कई क्विंटल मरी मछलियां तलाब से बाहर निकाल ली गई हैं। मरी हुईं मछलियों को खाने से एक कुत्ता भी मर गया। मंदिर के तालाब में जहर डाले जाने से लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा किया।
मौके पर मौजूद फेयरी टेल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा ने बताया कि मछलियों को जहर देकर मारा जाना शर्मनाक घटना है। साथ ही लापरवाही भी उजागर हुई है। तालाब में कोई व्यक्ति जहर डालकर चला गया और किसी ने देखा तक नहीं। नेहा ने बताया कि तालाब में किसी ने जहर डाल दिया। रातभर में मछलियां तड़प-तड़पकर मर गईं। सुबह इसकी हुई तो मछलियों को बाहर निकाला गया।

नेहा ने कहा कि इस मंदिर में लोगों की बहुत आस्था है। बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मरी हुईं मछलियों को खाने से कुत्ते भी मर गए हैं। सूचना के बाद भी अब तक नगर निगम की टीम नहीं पहुंची है। क्षेत्रीय लोग और कुछ समाजसेवी मिलकर मछलियों को लगातार तालाब से निकाल रहे हैं।

