
यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गोरखपुर दौरे के दौरान उनके साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनको गाड़ी से खींचने का प्रयास किया गया।
इस मामले में सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारे लगाए- ब्राह्मण विरोधी सरकार नहीं चलेगी। सीएम योगी ने माता प्रसाद पांडेय को जवाब दिया। कहा- आप वरिष्ठ हैं। कुछ लोग आपके कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं। आपको ऐसा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर के मुद्दे पर सपा की राजनीति को नकारात्मक और विकास विरोधी करार दिया।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- नेता प्रतिपक्ष का सभी सम्मान करते हैं। उनका अपमान नहीं हुआ। सिर्फ सियासत की जा रही है। इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रश्नकाल शुरू किया।
विरोध में एक के बाद एक 18 सपा विधायकों ने सवाल नहीं पूछे। सपा विधायक स्वामी ओमवेश का नंबर आया तो महाना ने कहा कि आप तो पूछ लीजिए। आप तो स्वामी हैं। सबसे ऊपर हैं। हालांकि, उन्होंने भी सवाल नहीं पूछा।
इसके बाद पल्लवी पटेल का नंबर आया। सपा विधायक होने के बावजूद वह सरकार से अगल रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य के मुद्दे पर सवाल पूछा, जिसका बृजेश पाठक ने जवाब दिया। हालांकि, सपा विधायकों के हंगामे के बाद विधानसभा को दोपहर 1.20 बजे कल तक के लिए स्थगित कर दिया।
सपा के प्रदर्शन की तस्वीरें



सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
विधानसभा के अंदर ही नहीं, सत्र शुरू होने से पहले भी सपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बीच सपा विधायक पीडीए पाठशाला का मॉडल लेकर पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं। जिसमें लिखा था- आप चलाइए, मधुशाला। हम चलाएंगे पाठशाला।
इधर, शिवपाल यादव ने X पर लिखा- सरकार अपनी 9 साल की नाकामियां छिपा रहीं हैं। इसलिए, 4 दिन का सत्र रखा है। पूरा प्रदेश त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। योगी ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत की। कहा- सरकार हर बहस के लिए तैयार है।
विधानसभा और विधानपरिषद की दिनभर की जुड़ी कार्यवाही पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
सीएम योगी बोले, सपा को लोकतंत्र में कब से विश्वास हो गया
सीएम योगी बोले, सपा को लोकतंत्र में कब से विश्वास हो गया। ये उनके मुंह से शोभा नहीं देता है। संभल में जो तांडव किया। हमें तो शुद्धि करनी पड़ रही है।
किसी क्षेत्र के विकास को अवरूद्ध करना हो तो सपा से सीखिए। संभल, बहराईच या गोरखपुर में इन्होंने यही किया है। गोरखपुर में विरासत गलियारे का काम चल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के आरोपों पर सीएम ने कहा-आपके जाने से तीन दिन पहले मैं खुद एक–एक व्यापारी से मिलकर बात किया था।
कुछ लोग आपको भ्रमित कर आपके कंधे पर रखकर बंदूक साधने का प्रयास कर रहे हैं। जहां विरासत गलियारा बन रहा है, वो गोरखपुर की पुराना मंडी है। वहां का रास्ता संकरा होने और कब्जा होने की वजह से आवाजाही में समस्या है। इसे दूर कर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।
सपा पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा–आपने अपने समय में तो कुछ किया नहीं। वहां के बच्चे इंसेफ्लाइटिस से दम तोड़ते थे। तब कुछ नहीं किया। आपका विकास का कोई एजेंडा नहीं था।
अब एनडीए की सरकार काम करना चाहती है तो आपको बुरा लगता है। विरासत गलियारे के पास ही घंटाघर है। इसी से लगे दूसरे क्षेत्र में गीता प्रेस भी वहीं है।
पुराना बाजार भी उसी विरासत गलियारे से जुड़ा है। व्यापारी से कंपनसेशन देने की बात हो गई थी। भाजपा ने नहीं, गोरखपुर के व्यापारियों ने आपका विरोध किया था।
प्रदेश भर के व्यापारी में सपा के चारों सरकारों के समय में भय और दहशत थी। उनसे उस समय गुंडा टैक्स की वसूली की जाती थी। व्यापारियों में इसी बात का अभी तक आक्रोश है।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा विरोध व्यापारियों ने नहीं किया। वहां का वीडियो और फुटेज हैं। सरकार से संरक्षण प्राप्त लोगों ने मेरा विरोध किया। मेरी सरकार से मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच करा लें, यदि मैं भी दोषी निकला, तो सजा मिले।
आप घड़ी देख रहे हैं, शिक्षा का स्तर नहीं…
लाल बिहारी यादव बोल रहे थे तभी विधान परिषद में सभापति ने कहा कि आप घड़ी की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 15 मिनट हो गए। इस पर लाल बिहारी यादव ने पलटकर जवाब दिया। कहा कि आप घड़ी देख रहे हैं, शिक्षा का स्तर कहा जा रहा है इसे नहीं देख पा रहे।
सभापति ने कहा कि 18-19 मिनट आप अकेले बोले, ये भाषण नहीं है जिसमें लंबी बात रखी जाए।
सपा एमएलसी बोले- आप व्यवसाय कर रहे हैं
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के कम स्कूल होने पर ग्रांट ज्यादा मिलने की बात कही। इस पर सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप व्यवसाय कर रहे हैं। इसके बाद जवाब से संतुष्ठ न होने के चलते सपा ने विधान परिषद से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, सदन चल रहा है।
शिक्षा मंत्री बोले- 50 बच्चों से कम संख्या वाले स्कूल ही मर्ज होंगे
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा-2017 से पहले और उसके बाद की व्यवस्था को सुधारा है। पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। बच्चों के बैठने की कोई व्वयस्था नहीं थी, उपस्थिति की कोई व्यवस्था नहीं थी। छात्रों की संख्या बढ़ाने पर कोई बात नहीं करता था। शिक्षा का हाल बेहाल था। सपा सरकार में 3 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो शिक्षा से दूर थे। : इस पर लाल बिहारी यादव ने टोका… मेरी सरकर की उपलब्धिंया तभी नजर आएंगी जब हम अंतर दिखाएंगे। इनके समय में साढ़े तीन करोड़ बच्चे स्कूल से दूर थे। ये आंकड़े हमारे पास हैं। अखबार की कटिंग हमारे पास है। बेहतर शिक्षा के लिए हर वह काम कर रहे हैं जिससे बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके और वे अपने पठन पाठन को आगे बढ़ा सके। इनके समय में परिषदीय स्कूलों की क्या स्थिति थी। कितने बच्चे पढ़ने जाना चाहते थे, किसी से छिपा नहीं है। अदालतों को कहना पड़ा था कि अधिकारियों और नेताओं को भी अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालय में पढ़ेंगे तभी स्थिति सुधरेगी। हमने सुधार के लिए काम करना शुरू किया। स्कूल में न तो पेयजल थे, न मूल भूत सुविधाएं थीं। न विकलांगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। 2012 से 17 तक 1708 विद्यालय में विद्युति करण हुआ था हमारी सरकार में ऐसे 65 हजार विद्यालय हैं जहां विद्युती करण का काम किया है। बच्चों के हाथ धोने की व्यवस्था नहीं थी। हैंड वाश यूनिट नहीं थी, हमने ये काम किया। 53 हजार शौचालय बनाए। इस पर लाल बिहारी यादव ने कहा कि इसमें कितने संचालित हैं? इस पर सभापति ने टोका कि क्या लाल बिहारी यादव जी क्या शौचालय संचालित भी होते हैं। मर्जर करने के पीछे हमारी मंशा बेहतर शिक्षा करने की है न कि शिक्षा को समाप्त करने की। हमने माहौल बेहतर बनाने के लिए ये काम किया है। एक किलोमीटर के क्षेत्र और 50 बच्चों से कम संख्या वाले बच्चों वाले स्कूल को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। किसी भी क्षेत्र के बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है तो ऐसे स्कूलों को मर्ज नहीं किया जाएगा। मंत्री ने स्कूल मर्जर के फायदे बताए। कहा स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होगी तो उसे ग्रांट अधिक मिलेगी। लाल बिहारी यादव ने कहा कि ये आप व्यवसाय कर रहे हैं। सपा ने विधान परिषद से वाकआउट किया। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि जब मैं मंत्री था उस समय मदरसों की जांच कराई थी। 4000 मदरसे जमीन पर थे ही नहीं। एक एक व्यक्ति के 7-8 विद्यालय होते थे।
विधान परिषद में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने जवाब देते हुए कहा- 2017 से पहले और उसके बाद शिक्षा व्यवस्था को सुधारा है। पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। बच्चों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। सपा सरकार में 3 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो शिक्षा से दूर थे। मर्जर करने के पीछे हमारी मंशा बेहतर शिक्षा करने की है न कि शिक्षा को समाप्त करने की। 50 बच्चों से कम संख्या बच्चों वाले स्कूल को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। किसी भी क्षेत्र के बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है तो ऐसे स्कूलों को मर्ज नहीं किया जाएगा।
लाल बिहारी यादव बोले-शिक्षा मौलिक अधिकार, आप व्यवसाय कर रहे
विधान परिषद में सपा नेता लाल बिहारी यादव ने स्कूल मर्जर का मुद्दा उठाया। कहा- शिक्षा और सुरक्षा मौलिक अधिकार है। शिक्षा व्यवसाय नहीं है। इसे व्यवसायिक उद्देश्य से नहीं देखा जा सकता। बच्चे 50 हों या 25 हों स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। परिषदीय स्कूल में प्रवेश की उम्र पांच वर्ष है। प्राइवेट स्कूल 3 वर्ष में एडमिशन ले रहे हैं। या तो तीन वर्ष दोनों में कर दीजिए या पांच वर्ष दोनों में कर दीजिए। इसी की वजह से छात्र सरकारी स्कूलों में नहीं आ रहे हैं। सरकार स्कूलों को व्यवसाय समझ कर बंद कर रही है कि खर्च अधिक आ रहा है।
मदरसों के बारे में कहा कि जकात के पैसे निकाले जाते हैं, उस पैसे से बिल्डिंग बनती है, उसकी जांच कराना और प्रताड़ित करना तंग करना, शिक्षा से वंचित करना ठीक नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष बोले, सरकार सदन नहीं चलाना चाहती, खन्ना का जवाब इसके लिए सपा जिम्मेदार
नियम 56 में विधायकों को बोलने का अवसर दिया गया है। पर सपा विधायक लगातार हंगामा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि ये सदन चर्चा नहीं करना चाहते हैं। सुरेश खन्ना ने जवाब देते हुए कहा कि सपा के लोग नहीं चाहते हैं कि सदन चले। हम तो चर्चा के लिए तैयार हैं।
माता प्रसाद पांडे बोले कि आज सदन में बाढ़ और स्कूल पर चर्चा होनी थी। लेकिन एक मुद्दे पर सरकार अड़ी हुई है।
सुरेश खन्ना बोले कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही प्रभारी मंत्रियों को भेज दिया था। चारे की व्यवस्था की है। फसलों के नुकसान पर प्रतिकर देंगे।
स्कूल बंद हो रहे, शराब की दुकानें चल रही हैं-सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा
उधर, विधान परिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा-यूपी में सात साल में 26000 स्कूल बंद किए गए हैं। 26 हजार को कंपोजिट कर दिया गया है। 20 हजार ग्राम पंचायतों में उच्च प्राथमिक स्कूल नहीं हैं। सरकार नहीं चाहती कि गरीब और वंचित पढ़ाई करे। आशुतोष सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की नियुक्ति बहाल करे और शिक्षक भर्ती करे। अखिलेश यादव ने जब पीडीए पाठशाला चलाने का निर्णय लिया तो सरकार को बुरा लगा और एफआईआर दर्ज करने लगे। स्कूल बंद हो रहे हैं और शराब की दुकानें चल रही हैं।
पूर्व सदस्यों के निधन पर सदन में दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व सदस्यों के निधन पर सदन में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने अपने अपमान की बात नहीं उठाई-खन्ना
सुरेश खन्ना बोले कि नेता प्रतिपक्ष के प्रति आदर का भाव सभी रखते हैं। 10 अगस्त को सर्वदलीय नेताओं की बैठक हुई थी। उसमें नेता प्रतिपक्ष थे। कई बैठक हुई। भोजन पर भी सभी मौजूद थे। तब कोई शिकायत नहीं हुई। कोई विषय नहीं उठाया गया। एक ऐसा मुद्दा जो कि विषय नहीं है। उसके ऊपर जांच की बात कर रहे हैं। ये राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।
पक्ष-विपक्ष दोनों को अपने राजनीतिक स्वार्थ त्याग कर आगे बढ़ना होगा : मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कहा-उत्तर प्रदेश विधानसभा का आज से शुरू हो रहा मानसून सत्र, संक्षिप्त होने के बावजूद केवल औपचारिकता पूर्ति वाला नहीं हो। इसको सही से प्रदेश व जनहित में उपयोगी बनाना जरूरी है, जिसके लिए सरकार एवं विपक्ष दोनों को अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ, द्वेष व कटुता आदि को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। संसद का जो अभी मानसून सत्र चल रहा है उसके भी पूरी तरह शान्तिपूर्ण तरीके से नहीं चलने से वह जन अपेक्षा के अनुसार सही से कार्य नहीं कर पा रहा है। इस कारण जनता व देश के ज्वलन्त मुद्दों पर पूरी गंभीरता से चर्चा नहीं हो पाने से लोगों में चिन्ता स्वाभाविक है। भारतीय व्यापार पर भारी अमेरिकी टैरिफ के कारण देश की अर्थव्यवस्था व विकास पर जो बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है, उसकी चर्चा व्यापक रूप से हर जगह गर्म है। इस पर ख़ास तौर से संसद में सही से चिन्तन-मनन करने की ज़रूरत है। यह देश के ’अच्छे दिन’ से जुड़ा देशहित का ख़ास मुद्दा है। इसे हल्के में लेकर देश के भविष्य को दाव पर नहीं लगाया जा सकता है। सरकार व विपक्ष दोनों इस पर उचित व समुचित ध्यान दें। मायावती ने कहा कि चाहे वोटर व वोटर सूची और उसके रिवीजन एवं ईवीएम आदि से सम्बन्धित देश, जनहित एवं लोकतंत्र से जुड़े मामलों में जो किस्म-किस्म की बातें देश में चल रही हैं उन संदेहों को अवश्य ही यथाशीघ्र दूर किया जाए तो यह बेहतर होगा।
विधानपरिषद में देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी सरकार को घेरा
विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देवरिया में एक सड़क निर्माण में हुई धांधली को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि मगहरा सलेमपुर मार्ग की सतह सुधार के लिए स्टीमेट मिला है? सरकार ने बताया कि इसके लिए 28 जुलाई 2025 को सुधार कार्य के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। इस पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरक सवाल पूछा कि इस सड़क के लिए पूर्व में जो 928 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे उस पैसे का गबन कर लिया गया। अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? इस पर लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार में 2017 के बाद से कोई घोटाला नहीं हुआ है। अगर किसी ने घोटाला किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लगता है मंत्री को जानकारी नहीं है। वहां के अधिकारियों ने जांच की और अधिकारियों को दोषी पाते हुए कार्रवाई की सिफारिश की है, इस पर मंत्री ने कहा कि जो सिफारिश की गई है, उस पर कार्रवाई की जा रही है।
सपा के हंगामे के बाद सदन 15 मिनट के लिए स्थगित
सपा विधायकों के हंगामे को देखते हुए सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इनका राजनीतिक एजेंडा है। यह सदन नहीं चलने देना चाहते हैं। अगर ये ऐसा ही चाहते हैं तो फिर सदन की कार्यवाही स्थगित की जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
सपा के 18 विधायकों ने सवाल नहीं पूछे

प्रश्नकाल में सपा के 18 विधायकों ने एक के बाद एक सवाल नहीं पूछे। स्वामी ओमवेश का नंबर आया। सतीश महाना ने कहा कि आप तो सवाल पूछ लीजिए। आप तो स्वामी हैं। सबसे ऊपर हैं। हालांकि, उन्होंने भी सवाल नहीं पूछा।
सपा के हंगामे से अलग रहीं पल्लवी पटेल, सवाल पूछा

सपा विधायक पल्लवी पटेल सपा के हंगामे से अलग रहीं। उन्होंने सदन में सवाल पूछा- प्रदेश में कितने सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की मांग है। उसके सापेक्ष कितने सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर जिला चिकित्सालयों पर कार्यरत हैं ? क्या सरकार सभी जिला चिकित्सालयों पर सुपर स्पेशियलिटी डाक्टरों की मानकानुसार तैनाती सुनिश्चित कराएगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्यों?
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जवाब देते हुए कहा-कैंसर के लिए डे-केयर सेंटर भी खोल दिया गया है। कई मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा है। कैंसर के इलाज के लिए व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। पैसे के अभाव में आयुष्मान योजना सहित अन्य योजना से जोड़कर इलाज प्रदान किया जा रहा है।
पल्लवी पटेल ने कहा कि मेरा सवाल ये था कि कैंसर रिसर्च सेंटर की बात थी। आप इलाज की बात कर रहे हैं। कैंसर कल्याण सिंह इंस्टीट्यूट में पूरी व्यवस्था है। भारत सरकार से संपर्क कर खोलने पर विचार करेंगे
नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर सुरेश खन्ना का जवाब
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि इस मामले की जांच करा लें। जो भी दोषी हों, उस पर कार्रवाई हो। धमकी से कुछ नहीं चलेगा। सरकारें आती–जाती हैं। पुलिस को वो भी झेल चुके हैं। जांच करा लें।
सुरेश खन्ना बोले- नेता प्रतिपक्ष का पूरा सम्मान है। सीएम ने अपने सदन में हाउस के बाहर भी नेता प्रतिपक्ष को सम्मान दिया। आज भी सम्मान है। एक बिना वजह का कोई बात ही नहीं हुई। उसका मुद्दा बनाया जा रहा है। अपमान होता तो जांच करा देते। पर कोई बात ही नहीं हुई। जांच का कोई सवाल ही नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- नेता प्रतिपक्ष ने खुद कहा कि विरोध करने वालों में भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने खुद कहा कि उनका विरोध करने वालों में बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी इच्छा से नहीं गए थे। पार्टी के दबाव में गए थे। फिर अपमान की बात कहां से आई।
विधानसभा में वेल में आकर सपा विधायकों का प्रदर्शन
विधानसभा सत्र के शुरू होने के बाद ही सपा विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। नारेबाज किया कि लोकतंत्र विरोधी सरकार नहीं चलेगी। इस पर सपा के सदस्य नारेबाजी करने लगे। सुरेश खन्ना बोले कि नेता प्रतिपक्ष का जवाब नेता सदन ने दे दिया है। अब हंगामा क्यों?
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष का सम्मान करते हैं।
माता प्रसाद पांडेय ने कहा- गोरखपुर में मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया, गाड़ी तोड़ने की कोशिश की गई
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सीएम के क्षेत्र यानी गोरखपुर में दुकानें गिराई जा रही है। वहां के लोग अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने कहा कि हमारी दुकानें गिराई जा रही है। मुआवजे की बात नहीं हो रही है। उन्होंने हमसे कहा कि आप मिलकर बताएं। विधानपरिषद के साथ जा रहा था। पुलिस की गाड़ी पीछे हो गई। पूछने पर कहा कि गाड़ी खराब है। सर्किट हाउस में भी कुछ नहीं हुई। पांडे हाता गया तो वहां पुलिस रोकती तो कोई बात नहीं। पार्टी के कार्यकर्ता खड़े होकर रोक रहे थे। भद्दे नारे लगा रहे थे। अपने लोगों को समझाया कि लड़ाई नहीं करनी। धरने पर बैठ गए। 10 मिनट बाद सीओ आए बोले कि रास्ता साफ है। चला गया। इससे पहले मुआवजे की बात रात में हो गई। जटाशंकर चौराहे पर पहुंचे तो सीएम साहब पुलिस गिरफ्तार करती तो कोई बात नहीं। गाड़ी के सामने आ गए। फाटक खोल कर खींचने की कोशिश की। पुलिस ने आप के लोगों को हटाया। काले छाते मेरे सामने घुमाने लगे। मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। गाड़ी तोडने की कोशिश की गई।
विधानसभा और विधानपरिषद की कार्यवाही शुरू
विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधान परिषद में केशव मौर्य, एके शर्मा मौजूद हैं।
सपा के बागी विधायक ने शिवपाल के पैर छूए
सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सपा महासचिव शिवपाल यादव के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।
बारिश में साइकिल लेकर पहुंचे सपा विधायक
विधानसभा सत्र के दौरान लखनऊ में बारिश हो रही थी। ऐसे में बारिश में सपा विधायक भीगते हुए साइकिल लेकर पहुंचे।
योगी विधानसभा पहुंचे, कहा- सरकार हर बहस के लिए तैयार
सीएम योगी विधानसभा पहुंच गए हैं। योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार का सत्र महत्वपूर्ण होगा। इसमें जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार हर बहस के लिए तैयार। जनता से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा होगी। बाढ़, बारिश और जलभराव के मुद्दे उठेंगे। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर जो काम किया उन पर भी चर्चा-परिचर्चा होगी।
सपा विधायकों के प्रदर्शन के 2 वीडियो
शिवपाल बोले- सरकार नाकामी, विफलता और झूठ के एजेंडे छिपा रही

4 दिन के विधानसभा सत्र को लेकर शिवपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- भाजपा सरकार अपनी 9 साल की नाकामियों को छुपाने के लिए चार दिन में ही एक दिन 24 घंटे का विधान सभा सत्र चलाना चाह रही है। सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी नाकामियों, विफलता और विकास के झूठे एजेण्डों को छुपाने के लिए 4 दिन का विधानसभा सत्र लेकर आई है।
इस सत्र के चार दिन चलने से भी प्रदेश की स्थिति व विकास में कोई सुधार नहीं आएगा। सिंचाई की उचित व्यवस्था सरकार दे नही पाई। बाढ़ को पूरे प्रदेश में रोक नहीं पाई। इनके मंत्री कहते हैं कि प्रकृति से कैसे लड़ा जाए। कम से कम बाढ़ से निपटने के लिए व्यवस्था तो की जा सकती है।
लोक निर्माण विभाग की स्थिति आप लोगों ने देख ही ली दो दिन की बरसात में लखनऊ की सड़कों का बुरा हाल कर दिया। ऐसा लगता है कि धूल भरी आंधी चल रही है। लखनऊ में यह स्थिति है तो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा। सरकार राजस्व नही बढ़ा पा रही। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महिला सुरक्षा का बुरा हाल है। स्वास्थ व्यवस्था चौपट है। मधुशालाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। पाठशालाओं में कटौती हो रही है। बिजली न होने के कारण पूरा प्रदेश त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। उक्त स्थितियों में सुधार तभी हो पाएगा जब सरकार को हटा कर सपा की सरकार 2027 में बनेगी।
पीडीए पाठशाला का मॉडल लेकर विधायक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
सपा विधायक पीडीए पाठशाला का मॉडल लेकर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार शिक्षा को बबार्द कर रही है। स्कूलों को बंद कर रही है।
सपा विधायक बोले- सड़क से सदन तक संघर्ष
पीडीए पाठशाला लेकर पहुंचे सपा विधायक
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। सपा विधायक पीडीए पाठशाला लेकर पहुंचे। उनको हाथों में तख्तियां थीं। इसें लिखा था- आप चलाओ मधुशाला, हम चलाएंगे पीडीए पाठशाला। विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- यह सत्र ऐतिहासिक होने वाला है
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा सत्र पर कहा- यह सत्र ऐतिहासिक होने वाला है…आगे का उत्तर प्रदेश कैसा हो, विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश, इसी पर चर्चा होगी।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले-सरकार प्रदेश के विकास के लिए तैयार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा के मानसून सत्र पर कहा- विभिन्न विधेयकों की चर्चा के साथ सभी विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखेंगे। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के विकास के लिए तैयार है।
विधानसभा सत्र के चलते ट्रैफिक रुट डायवर्जन
पहले दिन प्रश्नकाल में 20 में से 17 सवाल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से
विधानसभा में सत्र से पहले प्रश्नकाल में सबसे पहले सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के मर्जर के मुद्दे पर सरकार जवाब पेश करेगी। प्रश्नकाल में 20 में से 17 सवाल चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग से जुड़े हैं। एक प्रश्न पशुधन, एक बाल विकास पुष्टाहार और एक प्रश्न खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से जुड़ा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग से सबसे अधिक सवाल होने के कारण डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर एक-एक सवाल और उसे संबंधित संभावित पूरक सवालों के जवाब तैयार कराए।
विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं, सख्त कार्रवाई होगी
विधानसभा सत्र से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने साफ निर्देश दिया है कि विधानसभा सत्र के दौरान बाहर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन या हंगामा नहीं होने दिया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी।
ATS कमांडो और ड्रोन से निगरानी

विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ATS कमांडो और ड्रोन की निगरानी में विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के इलाके तक पुलिस ने सुरक्षा का जाल बिछाया है। ATS कमांडो की तीन टीमें तैनात हैं। 6 PAC, 1 RRF और 1500 पुलिसकर्मी, जिनमें महिला पुलिस भी शामिल हैं, तैनात किए गए हैं।
ड्रोन से हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग और पुलिस की टीमें हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कड़ी निगरानी कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने सत्र के दौरान रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। पुलिस का फोकस सुरक्षा के साथ विधायकों और आम नागरिकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी है।
रविवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने खुद मौके पर पहुंचकर हर व्यवस्था की बारीकी से जांच की थी। ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने कहा कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
भाजपा MLC का पोस्टर- A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल पर सपा प्रमुख माफी मांगें

विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में भाजपा की ओर से विपक्षी सपा पर तंज किया है। भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने पार्टी कार्यालय के सामने होर्डिंग लगवाई है। इस पर लिखा है- सपा की पीडीए पाठशाला का काला सच। प्रदेश का कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को A फॉर अखिलेश और D फॉर डिंपल नहीं पढ़ाना चाहता। यदुवंश ने होर्डिंग के जरिए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से माफी मांगने के लिए भी कहा है।
सपा विधायक संग्राम सिंह बोले- वर्तमान छोड़कर भविष्य पर भाग रही सरकार
सपा विधायक दल के संग्राम सिंह यादव का कहना है कि प्रदेश के 24 से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। प्रदेश में 5 हजार से अधिक स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। एक संन्यासी सीएम के होते हुए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बंद हो रहे हैं। कंपोजिट मसालों की दुकानें लगातार खुल रही हैं। स्कूलों में कोई सुविधाएं नहीं हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। मरीज दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
संग्राम सिंह यादव का कहना है कि सरकार वर्तमान पर चर्चा नहीं करना चाहती, जिससे त्राहि-त्राहि मची हुई है। सपा और इंडी गठबंधन चाहता है कि सरकार इन मुद्दों पर जवाब दे। पीडीए के बच्चों को पढ़ाई से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ सदन में जवाब मांगेगा।
मंत्री जयवीर सिंह बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम हंगामा करना है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। 24 घंटे तक विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे हैं। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा, उनका स्वागत है। उनका कहना है कि बाढ़ राहत के लिए सरकार ने टीम-11 बनाई है। सरकार के मंत्री खुद बाढ़ राहत में जुटे हैं।
महाकुंभ से लेकर मर्जर तक बात करेंगे सीएम योगी

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की सफलता से लेकर स्कूलों के मर्जर तक पर बात करेंगे। इसके अलावा धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा पर की गई कार्रवाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधेंगे। सीएम मीडिया सेल की ओर से विधानसभा में योगी के भाषण को धारदार और आक्रामक बनाने की तैयारी की जा रही है।
नियम 103 में मिले ये प्रस्ताव
-
सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदाकर्मी के रूप में नियुक्त करते हुए सभी विभागीय सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा है।
- सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने फिरोजाबाद के जसराना में मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने और एक एजुकेशन टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
- सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के फलावदा में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
- सपा विधायक अनिल प्रधान ने चित्रकूट सदर की ग्राम पंचायत कौंहारी साईंपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
- सपा विधायक पंकज पटेल ने मुंगराबाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला महाविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।
- सपा विधायक समरपाल सिंह ने अमरोहा के नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लॉक में सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया है।
- भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने झांसी के गुरसराय कस्बे में एक राजकीय महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा है।
- सपा विधायक पल्लवी पटेल ने सिराथू में नगर पालिका परिषद मंझनपुर और नगर पंचायत सिराथू के अझुआ, कड़ा में एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा है।
- भाजपा विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने संतकबीर नगर की मेहंदावल नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा है।
- सपा से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय ने रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा है।
मानसून सत्र में ये विधेयक होंगे पेश
सपा से निष्कासित विधायकों को अलग जगह मिली

सपा से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह को विधानसभा में असंबद्ध विधायक के रूप में अलग जगह आवंटित की गई है। तीनों विधायक सत्तापक्ष के पास वाली कतार में बैठेंगे।
विधान परिषद में उपनेता सदन और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम नहीं
हिह

विधानभवन में बीजेपी विधानमंडल दल के ऑफिस के बाहर लगी पदाधिकारी की सूची में विधान परिषद में उपनेता सदन और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम ही नहीं है। पहले सूची में पूर्व उपनेता स्वतंत्र देव सिंह का नाम था। स्वतंत्र देव को हटाकर केशव को उपनेता बनाया गया था। सूची से स्वतंत्र देव का नाम तो हटा दिया गया, लेकिन केशव मौर्य का नाम नहीं लिखा गया।
4 दिन में 3 दिन ही होगा प्रश्नकाल
4 दिवसीय मानसून सत्र में 3 दिन ही प्रश्नकाल होगा। 11, 12 अगस्त को प्रश्नकाल होगा। 13 अगस्त को विशेष सत्र के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। 14 अगस्त को प्रश्नकाल हो सकता है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि सत्र संचालित करने के लिए सरकार के पास बिजनेस नहीं हैं। जितना बिजनेस है, उतने दिन सत्र संचालित किया जा रहा है।
13 अगस्त को 24 घंटे लगातार चलेगा सदन, 2047 का विजन डॉक्यूमेंट पेश होगा
विधानमंडल के मानसून सत्र में 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक 24 घंटे तक विशेष सत्र आहूत होगा। इसमें प्रदेश सरकार 2047 के विजन डॉक्यूमेंट का मसौदा पेश करेगी। सभी मंत्री 2047 तक उनके विभाग से जुड़े विकास कार्यों का विजन पेश करेंगे।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की राय और सुझाव के बाद सरकार विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर राष्ट्रीय नीति आयोग को भेजेगी। इससे पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर, 2019 को 36 घंटे तक विशेष सत्र आहूत हुआ था। इसमें सतत विकास के लक्ष्य तय किए गए थे। विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार 24 घंटे का सत्र होगा।
यूपी में आज से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र
यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन की कार्यवाही 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण सदन की कार्यवाही गुरुवार (14 अगस्त) को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। विपक्ष की ओर से सदन को 18 अगस्त से फिर संचालित करने की मांग उठाई गई है।

