div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में सोशल मीडिया पर मैसेज और फोटो शेयर करना एक महिला पुलिस कर्मी को भारी पड़ गया। पति ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि पति अकसर वेतन मिलने पर रुपए की मांग करता है। न देने पर मारपीट करता है। मंगलवार देर शाम महिला ने पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
आदर्श विहार कॉलोनी पारा निवासी रजनीश पाल की शादी हरदोई आशानगर निवासी राजकुमारी से हुई थी। राजकुमारी पुलिस विभाग में तैनात हैं। इस समय उनकी पोस्टिंग बहराइच यातायात शाखा लाइन में है।
कान में गंभीर चोट आई
राजकुमारी के मुताबिक, वह छुट्टियों में पति के पास आई थीं। सोमवार देर शाम करीब 8 बजे उनके सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेज देखकर रजनीश भड़क गया। आरोप है कि उसने उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान राजकुमारी के कान में गंभीर चोट आई।
दहेज के लिए करता है प्रताड़ित
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज और रुपए की मांग को लेकर रजनीश उन्हें प्रताड़ित करता आ रहा है। 2021 में भी उसने मारपीट की थी, लेकिन उस वक्त परिवार के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। थाना प्रभारी पारा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।




