Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बेहटा में 72 घंटे में तीसरा ब्लॉस्ट:पुलिस ने गड्‌ढों में दबाया था बारूद, धमाके से पानी की टंकी में दरार

By admin · September 3, 2025 · 1 min read

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार देर रात फिर यानी 72 घंटे में तीसरा धमाका हुआ। इस गांव में इससे पहले भी दो बार विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें एक दंपती और एक गाय की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

रविवार सुबह हुए ब्लॉस्ट में लोग जिंदा जल गए थे।
रविवार सुबह हुए ब्लॉस्ट में लोग जिंदा जल गए थे।

नियम तोड़कर किया गया विस्फोटकों का निस्तारण

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और बम स्क्वायड ने सोमवार और मंगलवार को बेहटा गांव और आसपास छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 30 क्विंटल विस्फोटक बरामद किया था। उसे 15-15 फीट के गहरे गड्‌ढे में नष्ट कर दिया था।

उन्हीं गड्‌ढों में मंगलवार रात अचानक धमाका हो गया। इससे पास में स्थित जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में दरार आ गई। डर की वजह से लोग रातभर सो नहीं पाए। लोगों ने बताया कि पुलिस ने विस्फोटक नष्ट करने में लापरवाही बरती।

विस्फोटक को गड्‌ढे में दबाने के बाद उसमें पानी नहीं भरा। इसकी वजह से उसमें ब्लॉस्ट हो गया।

रविवार को हुए पहले ब्लॉस्ट की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी थी।
रविवार को हुए पहले ब्लॉस्ट की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी थी।

रविवार को हुए थे 2 ब्लॉस्ट

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में आलम पत्नी मुन्नी और बेटे इरशाद के साथ रहता था। रविवार को उसके घर में ब्लास्ट हुआ। पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। उससे सटा मकान ढह गया। आसपास के 4 अन्य घरों की दीवारें और छतें उड़ गईं।

जलने और मलबे में दबने से आलम और उसकी पत्नी मुन्नी की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गंभीररूप से घायल 2 लोगों का KGMU के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। 3 अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। इसके बाद शाम को गांव के पास ही दूसरे गोदाम में ब्लास्ट हुआ था। उसमें एक महिला को चोट आई थी। 300 मीटर के दायरे के मकानों में दरार आ गई थी।

और खबरें