div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट को डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे गए। यह घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में हुई। स्टूडेंट को कार में बैठाकर उसके दो क्लासमेट (एक लड़का-एक लड़की) ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े। इस दौरान वे यह भी कहते रहे- चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
छात्र की पिटाई का वीडियो भी बनवाया और अब वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र बेहद सदमें में है। उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। परिजन अब डिप्रेशन में आ चुके बेटे को लेकर परेशान हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी से लेकर पुलिस तक से गुहार लगा रहे हैं। पीड़ित छात्र ने बताया, वे लोग उसे लगातार थप्पड़ मारते रहे और मां-बहन की गालियां दीं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कार के अंदर लड़की पीड़ित को थप्पड़ मारती है। उससे कहती है- हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पीड़ित स्टूडेंट बार-बार चेहरे पर हाथ रखकर बचना चाह रहा था।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लड़की जब पिटाई कर चुकी तो लड़के ने स्टूडेंट के दोनों गाल पर तड़ातड़ थप्पड़ मारे।div
divdiv
पहले जान लीजिए वीडियो में क्या है
लॉ स्टूडेंट की पिटाई का वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। गाड़ी में बैठे एक लड़के को 2 स्टूडेंट्स मार रहे हैं। इनमें से एक लड़की है। पहले उसने 5 से 6 थप्पड़ मारे। इसके बाद एक दूसरे लड़के ने गालियां देते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान उसे जमकर धमकाया जा रहा है और गालियां भी दी जा रही हैं। मौके पर कई अन्य स्टूडेंट भी मौजूद हैं पर कोई उसे बचा नहीं रहा है।
वीडियो एमिटी लखनऊ कैंपस के पार्किंग का बताया जा रहा है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″छात्र के पिता ने यूनिवर्सिटी के डीन को शिकायती पत्र लिखा है।div
घुटने के ऑपरेशन के चलते 2 महीने बाद गया कैंपस
‘UPLIVE NEWS से बातचीत में LLB सेकेंड ईयर स्टूडेंट शिखर ने बताया, 11 जून को मेरे घुटने और लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ था। जिसके चलते मैं करीब दो महीने यूनिवर्सिटी नहीं जा पाया था। 8 अगस्त से मैं फिर कॉलेज जाने लगा। घटना 26 अगस्त की है। एक दोस्त के साथ मैं कैंपस में था। उस दौरान मेरे बैच के कुछ साथी स्टूडेंट्स भी गाड़ी में आकर बैठ गए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
हम कैंपस की पार्किंग में थे। तभी अचानक से उन सभी ने मेरी पिटाई शुरू कर दी। मैं कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही ताबड़तोड़ तमाचे मुझे मारे गए। इस दौरान एक लड़की और आयुष यादव नाम के लड़के का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। मुझे मां-बहन की गंदी गालियां भी दे रहे थे। इन सबने मिलकर मुझे इतना मारा कि मैं बेबस हो गया। उन लोगों ने मेरा फोन लेकर मेरी सभी चैट डिलीट कर दी। फोन और सिम भी तोड़ दिया।
घटना से बेटे के व्यवहार में बदलाव आया है
पीड़ित स्टूडेंट शिखर के पिता मुकेश केसरवानी कहते हैं- मेरा बेटा बहुत डरा हुआ है। घटना के बाद से उसके व्यवहार में बहुत बदलाव आया है। वह अचानक सहम जा रहा है। उसका कॉन्फिडेंस भी बेहद लो नजर आ रहा है। मेरे अलावा परिवार के अन्य सदस्य उस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यूनिवर्सिटी में कंप्लेंट करने के लिए मैं खुद उसके साथ गया था। साथ ही पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी है। जिसमें आयुष यादव, जाह्नवी मिश्रा, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह, आर्यमन शुक्ला के नाम लिखाए गए हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पीड़ित स्टूडेंट के पिता ने बताया- घटना के बाद से बेटे का व्यवहार बदल गया है।div
divdiv
प्लानिंग के तहत टॉर्चर किया गया
शिखर के पिता मुकेश केसरवानी कहते हैं- महज 1 मिनट 40 सेकेंड के अंदर कम से कम 26 से 30 थप्पड़ मेरे बेटे को मारे गए हैं। यह साफ दर्शाता है कि पूरी प्लानिंग के तहत बेटे को टॉर्चर किया गया। आरोपी कोई सामान्य स्टूडेंट नहीं है, ये क्रिमिनल माइंड हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसी के भी साथ ये जघन्य अपराध कर सकते हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
इस मामले में एमिटी लखनऊ के प्रवक्ता चंद्रशेखर वर्मा ने कहा-
div class=”b36654ad”
वायरल वीडियो की मुझे जानकारी नहीं है। वीडियो की सत्यता को भी परखना होगा। इसके बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
div
वहीं, चिनहट के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा- शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा लिखा जाएगा।




