लखनऊ में पुलिस चौकी में SI और चौकीदार की पिटाई:2 भाइयों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े, सरकारी कागज फाड़े, एक गिरफ्तार

Date:

लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र की डॉक्टर खेड़ा चौकी में गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रात करीब 1:30 बजे अजय गोस्वामी और उसका भाई मनोज गोस्वामी चौकी में घुस गए। दोनों ने चौकीदार लाल बहादुर से मारपीट की।

आरोपियों ने चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। एसी और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार के पहुंचने पर उनसे भी मारपीट की और उनकी जेब से 1300 रुपए छीन लिए।

पारा कोतवाली क्षेत्र की डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान।
पारा कोतवाली क्षेत्र की डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान।
डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ के बाद चौकीदार-एसआई को भी पीटा।
डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ के बाद चौकीदार-एसआई को भी पीटा।

अजय गोस्वामी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 3 बजे मुख्य आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई मनोज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने लूटे गए 1300 रुपए भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 3 बजे मुख्य आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 3 बजे मुख्य आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार सुबह आरोपी के परिवार वालों ने थाने में हंगामा किया। अजय के पिता नन्द किशोर, बहनोई कुणाल मिश्रा, पत्नी मिथलेश और बहन कमलेश गोस्वामी पर शांति भंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उच्चाधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस चौकी में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी हो गया।

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस...

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...