Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

Lucknow में बदमाशों ने स्विफ्ट कार पर की फायरिंग:युवक बाल-बाल बचा; आपसी रंजिश की आशंका, ADCP ने जांच के आदेश दिए

By admin · September 6, 2025 · 1 min read

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुरनिया पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार सवार निखिल इस फायरिंग में बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना रात करीब 10:30 बजे अलीगंज थाने को दी गई। निखिल ने पुलिस को बताया कि ब्लैक ऑफ कैफे के पास उसकी कार पर किसी ने फायरिंग की। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस की पूरी फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

जांच के निर्देश दिए

ADCP नॉर्थ जितेंद्र दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही हम आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

और खबरें