div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र स्थित मुंशी पुलिया चौराहे पर एक महिला ने डिलीवरी बॉय से जमकर मारपीट की। डिलीवरी बॉय पिज्जा डिलीवर करने जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक महिला की कार में टक्कर लग गई। इसको लेकर महिला विवाद करने लगी।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
डिलीवरी बॉय पर जबरन पैसे भरने का दबाव बनाने लगी, जब उसने समय मांगा तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″महिला ने डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारा।div
divdiv
अनियंत्रित होकर गाड़ी में टकराई डिलीवरी बॉय की बाइक
गुरुवार शाम करीब 5 बजे डोमिनोज पिज्जा का डिलीवरी बॉय पिज्जा डिलीवर करने निकला। मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के नीचे एक महिला की कार से डिलीवरी बॉय अनियंत्रित होकर टकरा गया। महिला ने पिज्जा डिलीवरी बॉय को पकड़ लिया। बदसलूकी करने लगी। उस पर पैसे देने का दबाव बनाने लगी।
उसने फोन निकालकर अपने ऑफिस में कॉल करने की कोशिश की, तो उसका फोन छीनने लगी। वहां पर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद भीड़ ने उसे पुलिस के पास शिकायत करने की सलाह दी, लेकिन महिला भीड़ से भिड़ गई। उनसे भी बदसलूकी करने लगी। यह पूरा हंगामा करीब आधे घंटे तक का चला रहा। कुछ देर बाद डोमिनोज पिज्जा के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद महिला को समझाया गया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″महिला ने डिलीवरी बॉय का मोबाइल छीनने की कोशिश कीdiv
divdiv
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही
पूरी घटना का किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो चल रहा है। इंदिरानगर थाने की अरविंदो चौकी प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया डिलीवरी बॉय ने पीछे से टक्कर मारी थी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। किसी ने शिकायत नहीं की है।




