लखनऊ के टेढ़ी पुलिया स्थित विवेकानंदपुरम इलाके में मंगलवार देर रात 3 कार से आए 12 से ज्यादा हमलावरों ने दूध व्यवसायी और उसकी बहन पर ताबड़तोड़ ?

Date:

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया स्थित विवेकानंदपुरम इलाके में मंगलवार देर रात 3 कार से आए 12 से ज्यादा हमलावरों ने दूध व्यवसायी और उसकी बहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों गोली लगते ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो हमलावर धमकाते हुए कार से फरार हो गए। भागने के दौरान एक कार छूट गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विवेकानंदपुरम कॉलोनी गुडंबा का रहने वाले आसिफ रागी (26) दूध का काम करते हैं। आसिफ की मां मेहरूनिशा ने बताया कि देर रात वह टीवी देख रहे थे, तभी परिचित आसिफ का फोन आया। बात करने के बहाने घर के बाहर बुला लाया। वहां दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे।

पथराव भी किया, दो टीमों को तलाश में लगाया

मेहरूनिशा ने बताया कि बाहर खड़े युवकों ने बेटे से गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच दो कार से 12 अन्य लोग आ गए। आरोपियों ने असलहों से आसिफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बेटे आसिफ के दाएं कंधे को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली बेटी सन्नो के पैर में लगी। फायरिंग की आवाज से पड़ोसी भी जुट गए और आरोपियों पर पथराव शुरू कर दिया।

मौके से बरामद हमलावरों की कार।
मौके से बरामद हमलावरों की कार।

रुपयों के विवाद में गोली मारी

खुद को फंसता देख आरोपी भागने लगे। जल्दबाजी में आरोपियों की एक गाड़ी छूट गई। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। गाली-गलौज के बीच ही आसिफ ने असलहा निकालकर आसिफ रागी पर गोली चला दी, जो उसके कंधे और बहन के पैर में लगी।

इसके बाद डॉयल-112 पर सूचना मिलते ही गुडंबा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रीजेंसी अस्पताल पहुंचाया। जहां से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुख्य आरोपी आसिफ और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...