Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में प्रेग्नेंट पत्नी-मां को बांके से काट डाला:पत्नी की मौत, मां की हालत गंभीर; लोगों ने बेटे को खंभे से बांधा

By admin · September 18, 2025 · 1 min read

लखनऊ में एक युवक ने मामूली झगड़े के बाद अपनी 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी और मां को बांके से काट डाला। पत्नी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी है। चीख-पुकार सुनकर बचाने आए लोगों ने युवक को पकड़कर खंभे में बांध दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी की पहचान गुडंबा के दसौली गांव के रहने वाले अंकुर के रूप में हुई। अंकुर का बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी नीलम और मां फूल कुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने मां और पत्नी पर बांके से हमला कर दिया।

दोनों खून से लथपथ होकर चीखते हुए जमीन पर गिर गईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।

यह अंकुश की मां फूल कुमारी है, जिनकी हालत सीरियस है।
यह अंकुश की मां फूल कुमारी है, जिनकी हालत सीरियस है।
दोनों लहूलुहान हालत में चीखते हुए जमीन पर गिर गईं। फर्श पर खून फैल गया। फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्‌ठा किए।
दोनों लहूलुहान हालत में चीखते हुए जमीन पर गिर गईं। फर्श पर खून फैल गया। फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्‌ठा किए।

घर में भंडारा चल रहा था

मूलरूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला अंकुश अपनी बहन चांदनी, पत्नी नीलम, मां फूलमती, भाई आकाश और पिता दिनेश के साथ दसौली गांव में राम सिंह के मकान में किराए पर रहता है। मकान मालिक राम सिंह ने बताया- घर में विश्वकर्मा पूजा का भंडारा चल रहा था। शाम करीब 5 बजे अंकुर ने पत्नी नीलम और मां फूल कुमारी पर बांके से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया- अंकुर ने गुस्से में मां और पत्नी के बांके से हाथ काट दिए। इसके बाद बहन चांदनी चीखते हुए बाहर की तरफ भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी बेटे को पकड़ लिया। उसके हाथ से बांका छीनकर उसे कंट्रोल करने के लिए खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया। उसके हाथ से बांका छीनकर उसे कंट्रोल करने के लिए खंभे से बांध दिया।
घटना की जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया। उसके हाथ से बांका छीनकर उसे कंट्रोल करने के लिए खंभे से बांध दिया।

2 महीने पहले ही किराए पर रहने आया था

राम सिंह ने बताया- अंकुर करीब 2 महीने पहले ही मेरे मकान में परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था। लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था। इससे पहले पिछले 10 साल से वह मेरे घर से 100 मीटर दूर दूसरी जगह किराए पर रह रहा था। इस दौरान झगड़े की कोई भी बात सामने नहीं आई थी। इसलिए उसे अपने यहां किराए पर रख लिया था। आज अचानक क्या हुआ, यह मुझे नहीं पता है।

और खबरें