लखनऊ में थार ने 8 को रौंदा, 2 की मौत:एक की 7 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती; 6 की हालत गंभीर

Date:

लखनऊ में 100 की स्पीड में बेकाबू थार ने ई-ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-ऑटो सवार लोग सड़क पर छिटककर तड़पने लगे।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 3 एम्बुलेंस पहुंचीं। घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक थार छोड़कर भाग गया। हादसा शनिवार शाम 7 बजे कैंट इलाके में कमांड हॉस्पिटल के पास हुआ।

मृतकों की पहचान निगोहां के उतरावां के मोहित (23) और उमेश साहू (26) के रूप में हुई। मोहित की शादी इसी साल 28 फरवरी को हुई थी। उसकी पत्नी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। उसे पति के मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

उमेश की शादी 2022 में हुई। उसके दो बच्चे हैं। घायलों में निगोहां के करनपुर निवासी भूपेंद्र, अंश, प्रमोद, अनुज, सुमित यादव शामिल हैं।

लखनऊ के कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार ने ई-ऑटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद सड़क पर पड़े घायल।
लखनऊ के कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार ने ई-ऑटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद सड़क पर पड़े घायल।
ई-ऑटो सवार आठों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों की मौत हो गई।
ई-ऑटो सवार आठों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों की मौत हो गई।
थार की टक्कर से ई-ऑटो बुरी तरह पिचक गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सड़क के किनारे किया।
थार की टक्कर से ई-ऑटो बुरी तरह पिचक गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सड़क के किनारे किया।

सभी सवार 10 फीट दूर जा गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार थार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठी सवारियां सड़क पर 10-10 फीट दूर जा गिरे। 8 लोगों में से 4 के शरीर में कोई हरकत नहीं थी और दूसरे युवक सड़क पर तड़पते हुए कराहने लगे।

आनन-फानन में सबको सड़क के किनारे किया गया। इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस भी आ गईं। इन सबको राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया। सभी घायलों काकमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

राहगीरों ने को पहले पास के ही कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
राहगीरों ने को पहले पास के ही कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घरवालों से बिना बताए मंदिर जा रहे थे

मोहित के पिता राम सनेही ने बताया- बेटा मजदूरी करता था। वह शनिवार को घर को किसी को बिना बताए दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन करने गया था। वहीं, उमेश ई-ऑटो का ड्राइवर था।

ई-ऑटो से दोस्तों को लेकर खाटू श्याम बंधे के पास दर्शन के लिए निकला था। साले रंजीत ने बताया- उमेश की शादी 2022 में कीर्ति से हुई थी। उसके दो बच्चे 2 साल का बेटा स्वास्तिक और बेटी गौरी है।

घायलों के परिजन रात में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे हैं।
घायलों के परिजन रात में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे हैं।

हादसे के बाद एसओ कैंट गुरमीत कौर ने कहा-

थार को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। गाड़ी नंबर की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related