लखनऊ में स्कूटी में लात मारने वाले का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली; साथी फरार, दुर्घटना में व्यवसायी की हो गई थी मौत

Date:

लखनऊ के जानकीपुरम में गुरुवार तड़के पुलिस ने स्कूटी में लात मारने वाले बदमाश को दौड़ाकर गोली मारी। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका भाई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दोनों ने जानकीपुरम में रहने वाले 42 वर्षीय अतुल जैन से चेन लूट ली थी। पीछा कर रहे अतुल की स्कूटी में लात मार दी थी। दुर्घटना में अतुल की मौत हो गई थी।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- मुखबिर की सूचना पर जानकीपुरम इलाके में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइक देखी गई। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जिसे पकड़ लिया गया। दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला।

लखनऊ के जानकीपुरम में गुरुवार तड़के 3 बजे पुलिस ने चेन स्नैचर को दौड़ाकर गोली मारी।
लखनऊ के जानकीपुरम में गुरुवार तड़के 3 बजे पुलिस ने चेन स्नैचर को दौड़ाकर गोली मारी।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया-पुलिस ने बाइक रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया-पुलिस ने बाइक रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

भाई के साथ मिलकर की वारदात

डीसीपी ने बताया- गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद वर्मा के रूप में हुई है। अरविंद ने अपने भाई के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। फरार आरोपी की तलाश जारी है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

व्यवसायी की हुई थी मौत

लखनऊ के जानकीपुरम में चार दिन पहले अतुल कुमार जैन सुबह जिम जाने के लिए निकले थे। इस दौरान चेन स्नेचर ने उसकी चेन छीन ली थी। अतुल लुटेरों का स्कूटी से पीछा करने लगे। 80 की स्पीड से स्कूटी चल रही थी। इस दौरान पीछे से आए चेन स्नैचर के साथियों ने स्कूटी में लात मार दी थी। स्कूटी स्लिप हुई, तो वह गिरकर पिकअप के नीचे चले गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि अतुल घिसटते हुए पिकअप के नीचे आ जाता है।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि अतुल घिसटते हुए पिकअप के नीचे आ जाता है।
पिकअप हटने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी।
पिकअप हटने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी।

50 मीटर दूर तक घिसटती गई स्कूटी

अपाचे सवार बदमाशों ने अतुल की स्कूटी पर बचने के लिए लात मारी, जिसकी वजह से अतुल बेकाबू होकर गिर गया था। करीब 20 दूर खड़े डाले के नीचे जाकर घुस गया था। वहीं स्कूटी 50 मीटर दूर सड़क पर घिसटती चली गई थी। अतुल के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था।

यह तस्वीर अतुल जैन की है। दुर्घटना में अतुल की मौत हो गई थी।
यह तस्वीर अतुल जैन की है। दुर्घटना में अतुल की मौत हो गई थी।

चोर-चोर चिल्लाते हुए एक गाड़ी के पीछे भागा था

स्थानीय लोगों ने बताया था कि अतुल चोर-चोर चिल्लाते हुए एक गाड़ी के पीछे भाग रहा था। तभी अपाचे सवार 2 लड़कों ने स्कूटी में लात मार दी थी। अतुल एवी सर्विस नाम से कूरियर और टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...