Skip to content
October 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में ओवरब्रिज के नीचे बोरे में मिला नग्न शव:युवक के गले में बंधी थी रस्सी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

October 15, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह विक्रम नगर ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का नग्न शव बोरे में बंद मिला। शव के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह शव सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पारा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 28-30 साल लग रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

div class=”f3e032cb “पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।div
div class=”f46ba790″पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।div
divdiv

एडीसीपी ने की जांच-पड़ताल

एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि बोरे में युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

div class=”f3e032cb “एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।div
div class=”f46ba790″एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।div

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें