Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में मानसिक दिव्यांग युवती से रेप:एक दिन पहले घर से गायब हुई थी; परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

By admin · November 3, 2025 · 1 min read

लखनऊ के मानक नगर इलाके में गुमशुदा मानसिक दिव्यांग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घर के पास से एक अधेड़ उम्र का शख्स लड़की को अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। लड़की की बरामदगी होने के बाद उसका मेडिकल करवाने में देरी की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानक नगर थाना क्षेत्र में एक मानसिक दिव्यांग लड़की अपने पिता और बहनों के साथ रहती है। बड़ी बहन के मुताबिक छोटी बहन कल शाम करीब 6 बजे घर के पास घूम रही थी। तभी उसको एक शख्स अपनी स्कूटी में बैठा कर ले गया। हम लोगों ने उसको ढूंढना शुरू किया तो मोहल्ले के बच्चों ने बताया कि उसको कोई बैठा कर ले गया है। हम लोगों ने उसको खूब ढूंढने की कोशिश की पर वो नहीं मिली। उसके बाद हम लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मानक नगर थाने में दर्ज करवाई।

थाने से आया फोन, हो रही थी ब्लीडिंग

पीड़ित की बहन ने बताया- पुलिस को रात में ही उस स्कूटी की जानकारी मिल गई थी जिससे मेरी बहन गई थी। रात में ही पुलिस ने सारी जानकारी ले ली थी। पुलिस वालों ने उसे ढूंढने में बहुत देरी कर दी। पुलिस वालों को रात करीब 3:30 बजे लड़की मिल गई थी।

पुलिस ने हम लोगों को सुबह 11 बजे बुलाया। बहन ने बताया- लड़की का कपड़ा इन लोगों ने खुद ही चेंज कर दिया था। उसको ब्लडिंग बहुत ज्यादा हो रही थी। सुबह से कहते-कहते शाम को पुलिस वालों ने लड़की को एडमिट करवाया। लड़की दर्द से तड़प रही थी, लेकिन पुलिस ने एक भी नहीं सुनी।

आरोपी ने चार बार घुमाई स्कूटी

पीड़ित की बहन ने बताया- आरोपी ने उसकी बहन को स्कूटी पर बैठने के लिए चार बार उसके इर्द-गिर्द गाड़ी घुमाई। उसे गाड़ी में बैठने का लालच दिया। मानसिक दिव्यांग होने के कारण वह लालच में गाड़ी पर बैठ भी गई। लेकिन जब वह हम लोगों को मिली तो उसकी स्थिति और भी दयनीय थी। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।

पुलिस दे रही गोलमोल जवाब

परिजनों का आरोप है कि पुलिस लगातार इस मामले को लेकर गोलमोल जवाब दे रही है। पुलिस बरामद हुई स्कूटी को बता रही है कि वह चोरी की भी हो सकती है। लेकिन उनके पास इसका कोई प्रूफ नहीं है।

मानक नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही टीमों को लगा दिया गया था। लड़की को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

और खबरें