Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका 8 की मौत 24 घायल पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं ब्लास्ट की वजह साफ नहीं ?

By admin · November 10, 2025 · 1 min read

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

हादसे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं..

LNJP अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक ने बताया- 15 घायलों में से 8 की मौत 

 

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है।

दुकानदार बोला- धमाका इतना जोरदार था कि मैं 3 बार गिरा 

मेट्रो स्टेशन के पास एक दुकानदार ने बताया, मैंने अपनी जिंदगी में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना। मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा। ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे।”

दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और अफसर घटनास्थल पहुंचे

चश्मदीद ने बताया- मेरे घर से आग की लपटें देखीं, बहुत तेज धमाका हुआ

घटना के चश्मदीद राजभर पांडे ने बताया कि उनके घर काफी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की खिड़कियां हिल गई। बाहर आकर देखा तो आग की लपटें दिखाई दी।

कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया

कुछ गाड़ियों में लगी आग को बुझा लिया गया है

वीडियो में एक शव दिखा, अभी पुष्टि नहीं हुई

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है।

धमाके से आसपास की दुकानों के शीशे टूटे

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है…

कार में ब्लास्ट के बाद उसके पास खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई

धमाके में 2-3 लोगों के घायल होने की खबर है।दिल्ली फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस स्पेशल की टीमें मौके पर। मेट्रो स्टेशन के आसपास के पूरे इलाके के कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। फायर डिपार्टमेंट को 18.56 बजे धमाके की खबर मिली थी।

दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने में जुटे हैं

वीडियो बनाने वाले लोग घटना को बम ब्लास्ट बता रहे हैं

स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाया

और खबरें