div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
दिल्ली में हुए धमाके और फरीदाबाद में बरामद विस्फोटकों के बाद लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सोमवार देर रात जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने लखनऊ मड़ियांव इलाके में एक डॉक्टर के घर पर छापेमारी की।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Refresh/M.DAB_AS_MID_300x250_Refresh_0__container__”div
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Refresh/M.DAB_AS_MID_300x250_Refresh_1__container__”div
div
div
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. परवेज के आवास से एजेंसियों को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिले हैं। दिल्ली धमाके से इस छापेमारी के तार जोड़े जा रहे हैं।
सोमवार देर रात करीब 11 बजे एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम मड़ियांव स्थित डॉ. परवेज के घर पहुंची। उनके घर में करीब 3 घंटे तक छानबीन की। टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। इससे क्षेत्र में रातभर तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने आसपास के इलाके में किसी को आने-जाने नहीं दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने करीब 3 घंटे तक छापेमारी की।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।div
divdiv
कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एजेंसियों को कुछ संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और निजी फाइलें मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका दिल्ली या फरीदाबाद में हुई घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। अधिकारियों ने बरामद सामग्री को सील कर जांच के लिए भेज दिया है।
डॉक्टर घर पर नहीं मिले, तलाश जारी
छापेमारी के दौरान डॉक्टर परवेज घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीम ने घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की है। डॉक्टर के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। एजेंसियों ने बताया कि फिलहाल डॉक्टर की तलाश जारी है।
सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में मिले विस्फोटकों और दिल्ली ब्लास्ट के बाद कई संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जम्मू और फरीदाबाद से 2 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ में हुई यह कार्रवाई उसी नेटवर्क की कड़ी में है।




