Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

डायवर्जन के बावजूद लगा जाम, 3 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:ट्रैफिक इंस्पेक्टर-2 चौकी प्रभारियों पर बैठी जांच, नए साल पर जाम हुआ था लखनऊ

By admin · January 4, 2026 · 1 min read

31 दिसंबर और नए साल पर पूरे लखनऊ की सड़कें चोक हो गई थीं। पुलिस और यातायात पुलिस ने डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया था लेकिन इसे लागू नहीं करा सके। रोजाना की तरह लोग अपनी गाड़ियां लेकर सभी सड़कों पर चले जिससे पूरा शहर जाम हो गया।

अब पुलिस ने अपने 3 चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें सतखंडा, रूमीगेट और हुसैनाबाद के चौकी प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा, रिवर बैंक कॉलोनी और पुराना हाईकोर्ट चौकी प्रभारियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। वहीं, ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक के खिलाफ भी जांच होगी।

केजीएमयू के सामने भीषण जाम लगा। गोमतीनगर, हजरतगंज, निशातगंज और डालीगंज में रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।
केजीएमयू के सामने भीषण जाम लगा। गोमतीनगर, हजरतगंज, निशातगंज और डालीगंज में रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर की वजह से नहीं हटा अतिक्रमण

पुलिस उपायुक्त पश्चिम (डीसीपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक कमलेश दीक्षित को पत्र भेजा है। पत्र में चौक इलाके में अतिक्रमण हटाने में लापरवाही करने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच करने को कहा गया है।

सतखंडा चौकी इंचार्ज सत्येंद्र प्रताप, रूमीगेट चौकी इंचार्ज कुलदीप कुशवाहा, हुसैनाबाद चौकी प्रभारी दिलीप चौबे को अब लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास, रिवर बैंक कॉलोनी चौकी इंचार्ज रणविजय सिंह और पुरा हाईकोर्ट चौकी इंचार्ज विनोद सिंह के खिलाफ जांच होगी।

कई मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
कई मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

1 से 3 जनवरी के बीच 4905 गाड़ियों के चालान कटे

यातायात पुलिस ने 1 से 3 जनवरी तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 4905 वाहनों का चालान किया और 37 वाहनों को सीज किया। बिना हेलमेट 1831, नो-पार्किंग में 2200, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 176, बिना बीमा 176, रॉन्ग साइड 282 और तीन सवारी में 240 वाहनों का चालान किया गया। आवश्यक कागजात न होने पर 37 वाहन सीज किए गए।

और खबरें