लखनऊ के सेमरा स्थित एक प्लॉटिंग साइट पर किसी ने प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी पर फायरिंग की। उसकी खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर बुलेट लगीं लेकिन प्रॉपर्टी ?

Date:

लखनऊ के सेमरा स्थित एक प्लॉटिंग साइट पर किसी ने प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी पर फायरिंग की। उसकी खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर बुलेट लगीं लेकिन प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सेमरा गांव में एक फॉर्च्यूनर पर गोली चलाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि थाना गाजीपुर क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मो. अकरम पुत्र रहमत हुसैन अपनी सेमरा स्थित प्लाटिंग साइट की देखभाल के लिए आए थे। उनके साथ सुरक्षा में आरक्षी काली प्रसाद भी मौजूद थे।

गाड़ी के बोनट में छेद हो गया और शीशा भी क्रैक हुआ।
गाड़ी के बोनट में छेद हो गया और शीशा भी क्रैक हुआ।

नाप-जोख के बाद लौटे तो फायरिंग के निशान दिखे

बताया गया कि मोहम्मद अकरम अपनी फॉर्च्यूनर से इंदिरानगर स्थित आवास से साइट पर पहुंचे थे। गाड़ी से उतरकर प्लाट की नाप-जोख कर रहे थे। काम निपटाने के बाद जब वह वापस गाड़ी के पास पहुंचे तो फॉर्च्यूनर के आगे बोनट में गोली लगने का छेद दिखाई दिया। मौके की तलाशी लेने पर एक बुलेट का खोखा भी बरामद हुआ।

घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही फायरिंग करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...